BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

हरदोई में झाड़ियों में दुपट्टे से बंधा मिला युवती का शव, हत्या का शक

हरदोई में झाड़ियों में दुपट्टे से बंधा मिला युवती का शव, हत्या का शक

हरदोई में झाड़ियों में दुपट्टे से बंधा मिला युवती का शव, हत्या का शक
Bhasha
Published: 16 Dec 2025 | 6:23 pmModified: 16 Dec 2025 | 6:23 pm

हरदोई (उप्र) 16 दिसंबर (भाषा) हरदोई जिले के माधोगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को पंचायत भवन के पास झाड़ियों में एक युवती का शव दुपट्टे से बंधा मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वहीं परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

सूचना मिलने पर माधोगंज पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा और क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान ज्योति (25) के रूप में हुई। ज्योति की मां ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब तीन बजे नौकरी की तलाश में घर से निकली थी और पंचायत भवन तक अपनी छोटी बहन साथ गई थी।

उन्होंने दावा किया कि वहीं से डकौली निवासी इकबाल मोटरसाइकिल से उसे अपने साथ ले गया था।

परिजनों के अनुसार देर शाम तक जब ज्योति घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह करीब चार बजे परिजन दोबारा खोजबीन के लिए निकले और इसी दौरान डकौली से लगभग एक किलोमीटर दूर गुलाब नगर पंचायत भवन और कूड़ा घर के पास झाड़ियों में ज्योति का शव मिला, जिसका गला दुपट्टे से बंधा हुआ था। उन्होंने डकौली निवासी इकबाल पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

उन्‍होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

भाषा सं आनन्द नोमान

नोमान

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: हरदोई में झाड़ियों में दुपट्टे से बंधा मिला युवती का शव, हत्या का शक

People also search for:bodyupUP woman's bodyWoman's
शहर की खबरें
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

01 Oct 2026 | 4:40 pm
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

01 Oct 2026 | 4:30 pm
उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01 Oct 2026 | 3:49 pm
वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

01 Oct 2026 | 3:44 pm
देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

01 Oct 2026 | 3:28 pm