Gurugram Labourers Death: बेसमेंट में चल रहा था खोदाई का काम, तभी हो गया ये बड़ा हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसे, मच गई चीख-पुकार

Ads

Gurugram Labourers Death: बेसमेंट में चल रहा था खोदाई का काम, तभी हो गया ये बड़ा हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसे, मच गई चीख-पुकार

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 09:40 AM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 09:42 AM IST

Gurugram Labourers Death | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत
  • हादसा सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के STP बेसमेंट में खोदाई के दौरान हुआ
  • SDRF, पुलिस और दमकल विभाग ने राहत कार्य शुरू किया, 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल

गुरुग्राम: Gurugram Labourers Death हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक निर्माणधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Gurugram News मिली जानकारी के अनुसार, घटना ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी का है। अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार शाम गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में हुई। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे दीवार ढहने से 12 से 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। उन्हें भिवाड़ी के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनमें से सात को मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से छह की पहचान सतीश, भागीरथ, मिलन, शिव शंकर, मंगल और परमेश्वर के रूप में हुई है, जबकि चार अन्य – छोटेलाल, दीनदयाल, शिवकांत और इंद्रजीत की हालत गंभीर है।

बताया गया कि जब लगभग 12-15 मजदूरों का एक ग्रुप सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) पर बेसमेंट खोदाई का काम कर रहा था, तभी दीवार गिर गई, जिससे वे मलबे और ढही हुई मिट्टी के नीचे दब गए। घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों और राहगीरों ने पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही घायल मजदूरों को अपने हाथों से बाहर निकालना शुरू कर दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ है?

गुरुग्राम जिले के सिधरावली इलाके में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में।

कितने मजदूरों की मौत हुई है?

इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है।

कितने लोग घायल हुए हैं?

4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।