Haryana Police arrests IAS officer in corruption case फरीदाबाद, 15 मई। भ्रष्टाचार के एक मामले में गुरुग्राम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो हरियाणा भवन, दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के रूप में तैनात हैं।
read more: 71 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, आज पीएम मोदी सौपेंगे नियुक्ति पत्र
अधिकारियों ने कहा कि सिंह को एसआईटी और फरीदाबाद पुलिस के एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।
Haryana Police arrests IAS officer in corruption case आरोप है कि सिंह ने मंजूरी के लिए अवैध रूप से एक टेंडर की राशि 55 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 87 करोड़ रुपये कर दी थी।
read more: विदेश मंत्री जयशंकर तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बेल्जियम पहुंचे
अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा, जब सिंह नगर निगम, सोनीपत के आयुक्त थे, तब उन्होंने एक ठेकेदार से 1.11 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।