Power Crises in Gurugram | Photo Credit: AI
गुरुग्राम: Power Crises in Gurugram दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण गर्मी के बीच बिजली का महासंकट देखने को मिला। (Gurugram Electricity Crisis) शुक्रवार रात आग लगने से रैपिड मेट्रो सेवा करीब 2.30 घंटे तक ठप रही। जिससे हजारों यात्रियों को गर्मी से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे आसपास के कई सिस्टम प्रभावित हो गए।
Power Crises in Gurugram दरअसल, सेक्टर-72 स्थित मुख्य बिजली घर का ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया। जिससे शहर के सात प्रमुख बिजली घरों की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई और ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न हो गई। (Gurugram Blackout) धमाके की वजह से करंट ट्रांसफॉर्मर के कॉलर भी टूट गए। ट्रांसफार्मर जलने के कारण 66 KVA के सात बिजली घरों में सप्लाई रुक गई है। इस पावर कट का सीधा असर रैपिड मेट्रो की सेवाओं (Rapid Metro Power Cut) पर पड़ा, जो पिछले 2.30 घंटे से अधिक समय से ठप रही।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रैपिड मेट्रो के चक्के बीच पटरी (ब्रिज) पर ही थम गए। पूरा सिस्टम बहाल होने में करीब 2.30 घंटे का वक्त लग गया। रात 10:10 बजे तक विभाग ने व्यवस्था को पूरी तरह बहाल किया। बिजली न होने के कारण मेट्रो के अंदर अंधेरा छा गया और एसी बंद हो गए। उमस और गर्मी से परेशान होकर हजारों यात्री मेट्रो से बाहर निकल आए और ऊंचे ब्रिज पर पैदल चलकर स्टेशन की ओर बढ़ते नजर आए।
आपको बता दें कि सेक्टर-72 सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस सबस्टेशन से रैपिड मेट्रो गुरुग्राम और दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के गुरुग्राम सेक्शन को बिजली सप्लाई करता है। पूरा सिस्टम बहाल होने में करीब 2.30 घंटे का वक्त लग गया। हालांकि, दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं हुईं। येलो लाइन को स्टैंडबाय सबस्टेशन के जरिए संचालित किया गया, जिससे वहां परिचालन सामान्य बना रहा।
गुरूग्राम से आई ये वीडियो शुक्रवार देर रात की है….
Gurgaon सेक्टर-72 स्थित 220 KVA सब-स्टेशन का मुख्य ट्रांसफार्मर फुंक गया और बड़े पैमाने पर Power Cut हुआ, जिससे Rapid Metro सेवा भी बाधित हो गई.स्थिति ऐसी हो गई कि आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकलकर यात्री ट्रैक पर पैदल चलकर… pic.twitter.com/SC1I4zRbyz
— Purushottam (@purushottamtv) May 23, 2026