हाथरस भगदड़ मामले में अभियोजन के 11वें गवाह ने दी गवाही
हाथरस भगदड़ मामले में अभियोजन के 11वें गवाह ने दी गवाही
हाथरस(उप्र), चार दिसम्बर (भाषा) हाथरस भगदड़ मामले में अभियोजन पक्ष के 11वें गवाह ने बृहस्पतिवार को यहां अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया।
मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को निर्धारित की गई है।
जिले की सिकंदराराऊ कोतवली क्षेत्र के मुग़लगढ़ी व फुलरई गांव के बीच दो जुलाई 2024 को सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी।
बचाव पक्ष के वकील मुन्ना सिंह पुंडीर ने बताया कि आज अपर सत्र न्यायाधीश महेंद्र श्रीवास्तव की अदालत में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने गवाही दी जो पूरी हो गई है। इस मामले में अगली तारीख 11 दिसंबर को है।
पुंडीर ने बताया कि अगली तारीख पर कोई और पुलिसकर्मी गवाही के लिए पेश होगा।
पुंडीर ने बताया कि इस मामले में 672 गवाह हैं और पुलिस कितने गवाह पेश करती है, यह उसपर निर्भर करता है।
जिला अदालत इस मामले में विशेष जांच दल के आरोप पत्र पर सुनवाई पूरी कर चुकी है।
पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था।
भाषा सं जफर नोमान
नोमान
लेखक के बारे में
Web Title: हाथरस भगदड़ मामले में अभियोजन के 11वें गवाह ने दी गवाही
HATHRAS
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm