हाथरस में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
हाथरस में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
हाथरस (उप्र), 14 फरवरी (भाषा) हाथरस जिले में जरेरा गांव के पास एक कार के नहर में गिर जाने से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात दुर्घटना उस समय हुई जब कार सवार लोग अलीगढ़ से एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद एटा जिले के जलेसर लौट रहे थे।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मृतकों में बबलू (45), उसके भाई की पत्नी पूनम (35), पूनम की बेटियां काव्या (3) और भूमि (1) शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पांच लोग घायल हुए हैं, जिनका सिकंदरा राऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं जफर संतोष शोभना
शोभना
लेखक के बारे में
Web Title: हाथरस में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
HATHRAS
और भी पढ़ें ›राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pmठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 3:19 pmहमीरपुर के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी का वाहन रोका, खराब मध्याह्न भोजन की शिकायत की
01 Oct 2026 | 3:01 pmमंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 1:55 pm