Hathras Crime News: होटल में युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 7.75 लाख रुपए, आपबीती सुनकर काँप उठे परिजन
Hathras Crime News: होटल में युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 7.75 लाख रुपए, आपबीती सुनकर काँप उठे परिजन

Hathras Crime News, Hathras rape case, Hathras latest news, crime in Hathras, UP crime report, girl raped in Hathras, blackmail in Hathras, sexual assault Hathras,
- होटल में नशीला पेय देकर युवती से दुष्कर्म,
- वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर ऐंठे 7.75 लाख रुपए,
- हाथरस जिले के सासनी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला,
हाथरस: Hathras Crime News: हाथरस जिले के सासनी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया और उस वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करते हुए उससे सात लाख से अधिक रुपये लिए ऐंठे। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि मुख्य आरोप के दोस्त ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Hathras Crime News: पुलिस के अनुसार पीड़िता के चाचा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि युवती के साथ हाई स्कूल तक पढ़ाई करने वाला अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र का निवासी मयंक चौधरी सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी भतीजी से बातचीत करने लगा। वह उसे बहला-फुसला कर एक होटल में ले गया और वहां उसने शीतल पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ देकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके फोटो खीच लिए एवं वीडियो भी बना लिया। तहरीर के अनुसार इसके बाद मयंक चौधरी उसे फोटो एवं वीडियो भेज कर ब्लैकमेल करने लगा और होटल बुलाकर बलात्कार करता और उसे डराकर कहता ,‘‘ तेरे बाप को गोली से मार दूंगा, तेरे बाप के पास बहुत पैसा है, मुझे 50 हजार लाकर दे।’’
Hathras Crime News: शिकायतकर्ता का आरोप है कि पीड़िता ने डर की वजह से घर से ले जाकर उसे 50 हजार रुपये दिए। फिर उसके बाद वह उसे होटल बुलाता दुष्कर्म करता और 50 हजार देने को विवश करता। इस तरह से उसने उसकी भतीजी से अब तक सात लाख 75 हजार रुपये ले लिए हैं। पुलिस ने बताया कि आठ जुलाई को मोबाइल में आरोपी का संदेश देखने पर यह सब पता चला। तब पूछे जाने पर पीड़िता ने घर वालों को आपबीती बताई। मयंक अपने एक दोस्त प्रिंस के साथ भी उसे सोने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बताया कि मयंक और दोस्त प्रिंस के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है।
Hathras Crime News: सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि इस मामले में 16 जुलाई को संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके साथी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Hathras Crime News: Made a video of a girl being raped in a hotel
HATHRAS
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm