हाथरस भगदड़ मामले में अदालत ने अगली तिथि 20 नवंबर तय की
हाथरस भगदड़ मामले में अदालत ने अगली तिथि 20 नवंबर तय की
हाथरस (उप्र), 13 नवंबर (भाषा) जिले की एक अदालत ने एक सत्संग के दौरान जुलाई 2024 में मची भगदड़ के मामले की सुनवाई की अगली तारीख बृहस्पतिवार को 20 नवंबर तय की।
जिले की सिकंदराराऊ कोतवली क्षेत्र के मुग़लगढ़ी और फुलरई गांव के बीच दो जुलाई, 2024 को सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि बाबा उर्फ भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे।
अदालत में बृहस्पतिवार को इस मामले में निरीक्षक कमलेश कुमार और तत्कालीन हेड कांस्टेबल शील मौर्य के बयान दर्ज किए गए।
मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के आरोप पत्र पर जिला अदालत में सुनवाई पूरी हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने बाबा के सेवादार देव प्रकाश मधुकर सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया है और इस हादसे के लिए जिम्मेदार माना है। ये सभी आरोपी जमानत पर हैं।
पुलिस ने अदालत में इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3,200 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था और अब साक्ष्यों का परीक्षण और सुनवाई चल रही है।
भाषा सं राजेंद्र नोमान
नोमान
लेखक के बारे में
Web Title: हाथरस भगदड़ मामले में अदालत ने अगली तिथि 20 नवंबर तय की
HATHRAS
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm