मलाइका अरोड़ा खान फिटनेस मंत्र

Ads

मलाइका अरोड़ा खान फिटनेस मंत्र

  •  
  • Publish Date - July 11, 2018 / 01:09 PM IST,
    Updated On - November 28, 2022 / 11:52 PM IST

 बॉलीवुड में फिगर कॉन्सेस बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो अपने हॉट फिगर से लाखों को दीवाना बनाती हैं, लेकिन कम ही ऐसी अभिनेत्री हैं जो 40 की उम्र पार करने के बाद भी एकदम फिट और परफेक्ट हैं। इस लिस्ट में  मलाइका अरोड़ा खान का नाम भी शामिल है। तो चलिए आज हम जानते हैं हॉट मलाइका की फिटनेस का राज –

आपको बता दें कि मलाइका हफ्ते में पांच दिन एक्सरसाइज और योगासन करती हैं।

इसमें दो दिन योगा, दो दिन स्ट्रेंथ एक्सरसाइज और एक दिन कार्डियो के लिए एक्सरसाइज शामिल है।

योग के बाद मलाइका हर रोज 10 मिनट तक मेडिटेशन करती हैं।

प्रॉपर एक्सरसाइज के बाद मलाइका प्रोटीन शेक पीती हैं। इसके अलावा वो रोज 8 किशमिश और दो खजूर भी लेती हैं।

इसके अलावा चेहरे पर ग्लो और बॉडी में वाटर लेवल मेनटेन रखने के लिए मलाइका रोज कम से कम 10 ग्लास पानी पीती हैं।

मलाइका डेली 1800 कैलोरी का सेवन करती हैं। उनके न्यूट्रीशनिस्ट उनके डाइट में जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर्स का ध्यान रखते हैं।   

मलाइका के दिन की शुरुआत आंवला या एलोवेरा के जूस, दलिया और ब्राउन शुगर से बनी चाय के साथ होती है।

लंच में मलाइका चपाती या ब्राउन राइस, चिकन करी, ऑलिव ऑयल में पकाई हुई सब्जियां, लेती हैं।

शाम को ब्राउन ब्रेड, ब्राउन टोस्ट, ग्रीन टी और व्हाइट एग लेती हैं।

रात के खाने में ज्यादातर सूप, सैलेड और चिकन होता है।

इसके अलावा शिल्पा दिन के बीच में ऑर्गेनिक कॉफी लेती हैं।

वेब डेस्क IBC24