किशमिश के है लाख फायदे

Ads

किशमिश के है लाख फायदे

  •  
  • Publish Date - November 18, 2017 / 01:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

किशमिश  को यूं तो आपने कई बार खाया होगा। ये न केवल खीर का स्वाद बढ़ाने का काम करती है बल्कि कई तरह की बीमारियों को भी दूर भगाती है। इसे रोजाना सुबह खाकर गुनगुना पानी पीने से कई तरह की शारीरिक बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इसे खाने से क्या क्या फायदे होते हैं.

बढ़ाती है रोशनी 

किशमिश में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे न केवल आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है बल्कि आंखों के मसल्स को भी आराम मिलता है.

खून की कमी को करती है दूर

रोज सुबह किशमिश खाने से खून की कमी दूर होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें लौह तत्वों की मात्रा अधिक होती है। 

कब्ज से राहत

ज्यादातर लोगों कब्ज की समस्या से पीड़ित रहते हैं ऐसे में किशमिश रोजाना खाना इसका अचूक उपाय है। इसे रोजाना खाने से डाइजेशन सिस्टम ठीक रहेगा और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है.

बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

किशमिश खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। इसमें विटामिन ए, बी – कॉम्प्लेक्स और सेलीनियम मौजूद होता है। जो रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है.