जानिए प्रेग्नेंसी के दौरान सानिया मिर्जा का फिटनेस मंत्र

Ads

जानिए प्रेग्नेंसी के दौरान सानिया मिर्जा का फिटनेस मंत्र

  •  
  • Publish Date - August 18, 2018 / 07:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 02:44 AM IST

टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा इन द‍िनों प्रेगनेंट है ।इस दौरान देखा जा रहा है कि सानिया बहुत अधिक एनर्जेटिक और फिट दिख रही हैं वो प्रेगनेंसी के दौरान खुद को एक्टिव रखने के ल‍िए वॉक, खेल और योगा का सहारा ले ले रही है। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्सरसाइज़ स्टोरी शेयर की।यहां वो पहली बार प्रेग्नेंसी वर्कआउट करती दिख रही हैं। इस तस्वीरों को पोस्ट करके उन्होंने लिखा भी है की कैसे फिट रहे प्रेगनेंसी के दौरान।

बता दें की इन दिनों सानिया अपने फिटनेस को लेकर खुल कर बात कर रही है  उन्‍होंने अपने एक इंटरव्‍यू के दौरान अपनी प्रेगनेंसी डाइट और एक्‍सरसाइज प्‍लान के बारे में भी बताया कि कैसे वो खुद को इस दौरान कैसे अपना ध्‍यान रख रही हैं। 


 

उन्होंने बताया की वे भरपूर नींद लेती हैं साथ ही  अच्‍छी नींद लेती हैं. दिमाग को शांत रखने के ल‍िए योगा करती हैं उनका कहना है कि योगा न सिर्फ शरीर को फिट रखता है बल्कि दिमाग को भी शांत रखता है। प्रेगनेंसी के दूसरे और तीसरे चरण के दौरान जो योगासान अब करते है वो आपको लेबर के दौरान अच्‍छे से सांस लेने में मदद करते हैं। इसके अलावा सानिया एक्टिव रहने के ल‍िए रोजाना चार से पांच किलोमीटर वॉक करती हैं।