सेब खाने के फायदे तो सुने होंगे अब इसके खतरनाक पहलू को भी जानिए

सेब खाने के फायदे तो सुने होंगे अब इसके खतरनाक पहलू को भी जानिए

सेब खाने के फायदे तो सुने होंगे अब इसके खतरनाक पहलू को भी जानिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: July 25, 2019 6:49 am IST

रायपुर। सेब सेहत के लिए जितना अच्छा होता है उतना बुरा भी हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फाइबर और विटामिन के अलावा एक सेब में 10 करोड़ बैक्टीरिया भी होते हैं। ये बैक्टीरिया सेहत के लिए अच्छे होते हैं या बुरे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि सेब को किस तरह उगाया गया है।

read more : 

फ्रंटियर्स इन माइक्रोबायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, आर्गेनिक सेब बेहतर होते हैं। पारंपरिक सेब की तुलना में आर्गेनिक सेब में विविध और संतुलित जीवाणु समुदाय का ठिकाना होता है। यह सेब ज्यादा फायदेमंद होने के साथ ही ज्यादा स्वादिष्ट भी हो सकता है। साथ ही पर्यावरण के लिए भी बेहतर होता है। आस्टि्रया की ग्राज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर गेब्रियल बर्ग ने कहा, ‘ये सभी बैक्टीरिया, कवक और वायरस जो हम खाते हैं, वे जाकर हमारे पेट में एकत्र हो जाते हैं। पकाने की वजह से इनमें से ज्यादातर मर जाते हैं। इसलिए कच्ची सब्जियां और फल गट माइक्रोब्स (आंत रोगाणुओं) का अहम स्रोत हैं।’

read more : 

सेब में पेक्टिन जैसे फायदेमंद फाइबर्स पाए जाते हैं। हर रोज एक सेब खाने से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। सेब खाने के ये नौ ऐसे फायदे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा।

1. स्वस्थ और सफेद दांतों के लिए।

2. बढ़ती उम्र की वजह से मस्ति‍ष्क पर पड़ने वाले प्रभाव को दूर करने के लिए।

3. सेब में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को सही रखने में मददगार होते हैं।

4. सेब का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।

5. सेब के नियमित सेवन से टाइप-2 मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है।

6. सेब का सेवन करना दिल के लिए बहुत अच्छा होता है।

7. सेब के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है।

8. वजन को नियंत्रित करने के लिए भी सेब का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

9. सेब के नियमित इस्तेमाल से शरीर के भीतर मौजूद कई विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

read more : 

जानिए- सेब खाने से क्या नुकसान होता है

1-सेब रक्त में शुगर की मात्रा को बढ़ा देता है।

2-खाली पेट सेब खाने से हार्ट से सम्बंधित बिमारियों का खतरा होता है।

3-सेब खाने से एलर्जिक रिएक्शन भी हो जाते हैं।

4-सेब के बीज से हानि होती है, इसमें साइनाइट पायी जाती है।

5-कैलोरीज और शुगर की मात्रा अत्यधिक होने के कारण इससे वजन बढ़ जाता है।

6-अम्लीय (एसिडिक) होने के कारण सेब दातों को नुकसान पहुंचाता है।

7-सेब से हड्डियाँ कमज़ोर हो जाती हैं।

8-सेब के रस से भी होता है नुकसान।

read more : 

सेब के नुकसान से कैसे बचे

यदि आप सेब से होने वाले नुकसान से बचना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि आप सेब को सही समय पर और सही मात्रा में खाएं।

आप हर रोज सुबह या दोपहर में सेब खाएं।

सेब के जूस का सेवन कम करें।

सेब खाने के बाद दांत साफ़ करें।

सेब को रात में ना खाएं।

एक दिन में एक सेब से ज्यादा सेबी ना खाएं।

सेब के बीज का सेवन ना करें।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com