Holi Shayari in Hindi: इस होली रंगों की बारिश और शायरी की मिठास… अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं संदेश

Holi Shayari in Hindi: होली का त्योहार अपनों को शुभकामनाएं भेजने का खास समय होता है, लेकिन कभी शब्द कम पड़ जाते हैं, तो कभी समझ में नहीं आता कि क्या लिखें। इसलिए यहां कई अलग-अलग अंदाज से होली की शुभकामनाएं और शायरी दी जा रही है, ताकि आप दिल से अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकें।

Holi Shayari in Hindi: इस होली रंगों की बारिश और शायरी की मिठास… अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं संदेश

(Holi Shayari in Hindi/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 2, 2026 / 02:10 pm IST
Published Date: March 2, 2026 2:09 pm IST

Holi Wishes Shayari in hindi 2026: होली सिर्फ रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि पुरानी रंजिशों को भूलकर एक दूसरे से गले मिलने का अवसर भी है। यह गुझिया की मिठास और रंगों से भरे इस त्योहार के दौरान हम अपने दिल की कड़वाहटें बाहर निकालकर मिलकर त्योहार मनाते हैं। इस होली पर आप अपने खास लोगों को बताएं कि वे आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं और उन्हें होली की ये खास शुभकामनाएं भेजें।

1. रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार,
मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,
वृंदावन की सुगंध, बरसाने का प्यार,
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

2. इन रंगों से भी सुन्दर हो ज़िंदगी आपकी,
हमेशा महकती रहे यही दुआ है हमारी,
कभी न बिगड़े ये रिश्तों के प्यार की होली,
ए मेरे यार, मुबारक हो ये होली।

3. प्यार के रंग से भरो पिचकारी,
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली,
सबको हो मुबारक हैप्पी होली!

4. हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भर जाए आपकी झोली,
आपको मेरी तरफ से,
हैप्पी होली

5. ऐसे मनाना होली का त्योहार,
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार,
यह मौका है अपनों को गले लगाने का,
तो गुलाल लेकर हो जाओ तैयार।
हैप्पी होली!

6.. कुछ रंग बिखरे हैं अल्फाज़ो में,
कुछ रंग उड़ रहे एहसासो में,
हर रंग आज छू कर तुम्हें
घुल के समां रहे हैं मेरी सांसों में…
होली की शुभकामनाएं

7. होली के रंग, खुशियों की उमंग,
लेकर आया है ये प्यार भरा संग।
गुलाल से रंगे चेहरे, मीठी गुजिया का स्वाद,
होली की मस्ती में, हर दिल रहे आबाद
हैप्पी होली!

8. मिठाइयों का हो ओवर फ्लो, मस्ती हो कभी न लो,
रंग और गुलाल का सुरूर छाया रहे, पॉकेट में भरी माया रहे,
गुड़ लक की हो बौछार, आया होली का त्यौहार।
हैप्पी होली!

9. गुलाल से सजे चेहरे और मस्ती का है आलम,
हर दिल में हो खुशियों का संगम।
होली की शुभकामनाएं

10. रंगों में घुली मिठास है,
हर चेहरे पर उल्लास है,
दिल से दिल की हो पहचान,
खुशियों से भर जाए हर अरमान।
होली की शुभकामनाएं।

11. कान्हा की पिचकारी और राधा का रंग,
आओ प्यार के रंग से रंग दें ये दुनिया सारी।
इस रंग का ना कोई जात-पात और ना कोई बोली।
आपको होली की ढेरों शुभकामनाएं।

12. वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी, उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले, हरे, लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

13. फाल्गुन का रंग और भांग से जंग,
फिर भी मन में गूंजे तरंग,
कि खेलेंगे होली आपके संग!
होली की शुभकामनाएं!

14. कोई गुलाल तुझसा नहीं,
जो चढ़ कर उतरा ही नहीं…!!
होली की बहुत बहुत बधाई….

15. चली पिचकारी, उड़ा गुलाल,
रंग बरसे नीले, हरे, लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।

16. सात रंगों से बनी रंगोली,
खुशियों से भर गई मेरी झोली,
रंगों का यह खेल है होली,
पिछकारी की धार, गुलाल की बौछार,
अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार,
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

17. रंग के त्यौहार में, सभी रंगों की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो,आपका संसार
होली की शुभकामनाएं

18. चन्दन की खुशबू, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

19. गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली,
आपको और आपके पूरे परिवार को
हैप्पी होली

20. आज मुबारक, कल मुबारक,
होली का हर पल मुबारक,
रंग बिरंगी होली में,
होली का हर रंग मुबारक,
हैप्पी होली

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।