IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026/Image Credit: IBC24
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: रायपुर: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किए गए। सम्मान पाने वाली छात्राओं में कोरिया जिले के अमरपुर की रहने वाली कैलाश कुमारी भी शामिल है।
कोरिया जिले के अमरपुर की रहने वाली कैलाश कुमारी ने सरगुजा जिले में बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में टॉप किया है। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026) कैलाश कुमारी ने छतीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए है और अपने परिवार के साथ स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। एक साधारण कृषक परिवार से आने वाली कैलाश कुमारी ने बारहवीं की पढ़ाई गणित से की। दसवीं में उसे 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। बिना किसी कोचिंग के उसने यह सफलता हासिल की है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: कैलाश कुमारी के पिता फलेश्वर अब इस दुनिया मे नही है ऐसे में मां मंजू ही उसकी पूरी देखरेख करती है। 8वीं तक पढ़ाई गांव में करने के बाद कैलाश कुमारी सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के प्रयास आवासीय विद्यालय में रहकर 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है। छात्रा कैलाश कुमारी की मां मंजू गृहिणी है और घर चलाने के लिए परिवार के साथ खेती किसानी भी करती है। माँ के साथ कैलाश कुमारी सभी घरेलू कार्य मे मदद करती है। कैलाश बैडमिंटन खेलने के अलावा किताबे पढ़ने का शौक है। आंगे चलकर वह बी टेक करना चाहती है। IBC24 की स्वर्ण शारदा स्कालरशिप योजना को वह छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी मानती है। योजना के तहत मिलने वाले 50 हजार का सहयोग उस जैसे साधारण परिवार की लड़कियों के लिये बहुत सहायक होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-