IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2026 : ‘राष्ट्र की दिशा और दशा बदलने वाली शक्ति है बेटियां’.. Goel Group के डायरेक्टर राजेंद्र गोयल बताया कैसे हुई थी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप की शुरुआत
रायपुर में आयोजित IBC24 की स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026 में गोयल ग्रुप के डायरेक्टर राजेंद्र गोयल ने बेटियों की शिक्षा और उनके सपनों को प्रोत्साहन देने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि IBC24 की यह पहल वर्ष 2014 से लगातार जारी है और अब तक हजारों प्रतिभाओं को प्रेरित कर चुकी है।
IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2026 :
- IBC24 की स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप पहल वर्ष 2014 से जारी है।
- राजेंद्र गोयल ने कहा कि बेटियां समाज और राष्ट्र की दिशा बदलने वाली शक्ति हैं।
- मेधावी बेटियों और उनके अभिभावकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
रायपुर : IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2026 : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 की ओर से आयोजित ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर गोयल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन सुरेश गोयल ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके गोयल ग्रुप के डायरेक्टर राजेंद्र गोयल ने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।
2014 में शुरू हुआ हुई थी ये पहल
समारोह को संबोधित करते हुए डायरेक्टर राजेंद्र गोयल ने बताया कि IBC24 ने वर्ष 2014 में 12वीं बोर्ड की टॉपर बेटियों को सम्मानित करने की यह पहल शुरू की थी, जो लगातार 12 वर्षों से जारी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन प्रतिभाशाली बेटियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने अपनी लगन से सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है।
नक्सल मुक्त बनाने के प्रयासों की सराहना की
उन्होंने आगे कहा की बेटियां केवल परिवार की खुशी ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की दिशा बदलने वाली शक्ति हैं। इसके साथ ही राजेंद्र गोयल ने प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में राज्य अब तेजी से तरक्की करेगा।
छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना
राजेंद्र गोयल ने स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाली सभी मेधावी बेटियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ‘प्रतिभा को अवसर मिले, परिश्रम को सम्मान मिले और हर बेटी को अपने सपनों का आसमान मिले’ के संदेश के साथ IBC24 की यह मुहिम बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए निरंतर प्रेरित कर रही है।
ये भी पढ़ें
- School Closed Today in Dehradun: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी
- Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके…पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
- UP BJP New Incharge: UP में बीजेपी की कमान विनोद तावड़े के हाथों, इन राज्यों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

Facebook


