दिल्ली: 138 flights cancelled: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते 9 मई को देश के कई एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा कारणों से उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान कुल 138 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा।
138 flights cancelled: इनमें 4 इंटरनेशनल अराइवल्स, 5 इंटरनेशनल डिपार्चर, 63 डोमेस्टिक अराइवल्स और 66 डोमेस्टिक डिपार्चर की उड़ानें शामिल हैं। हालांकि दिल्ली एयरपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पूरी तरह से चालू है और सामान्य संचालन जारी है। केवल कुछ विशेष परिस्थितियों की वजह से चुनिंदा उड़ानों को रद्द किया गया है।
138 flights cancelled: एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें जिससे किसी भी असुविधा से बचा जा सके।