DC Cricketer Abhishek Porel sexual harassment : प्यार, ब्लैकमेल और IPL स्टार! दिल्ली कैपिटल्स के इस क्रिकेटर पर छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के दिए आदेश

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर एक मेडिकल छात्रा ने प्यार का झांसा देकर शोषण और निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। मामले की सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को जांच में तेजी लाने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।

DC Cricketer Abhishek Porel sexual harassment : प्यार, ब्लैकमेल और IPL स्टार! दिल्ली कैपिटल्स के इस क्रिकेटर पर छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के दिए आदेश

DC Cricketer Abhishek Porel sexual harassment

Modified Date: July 20, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: July 20, 2026 4:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • IPL स्टार खिलाड़ी पर लगे गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप।
  • हाई कोर्ट ने जांच में देरी पर सख्त रुख दिखाया।
  • मोबाइल और लैपटॉप सुरक्षित रखने के निर्देशों ने मामले को और संवेदनशील बना दिया।

नई दिल्ली: DC Cricketer Abhishek Porel sexual harassment :  दिल्ली कैपिटल्स के स्टार क्रिकेटर अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने प्यार का झांसा देकर गलत काम करने और अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को अभिषेक पोरेल समेत दो लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है।

कई और लड़कियों को बना चुके है निशाना

कोर्ट ने पुलिस को सख्त आदेश दिया है कि आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप तुरंत कब्जे में लिए जाएं, ताकि कोई भी गलत फोटो या वीडियो इंटरनेट पर लीक न हो सके। पीड़िता के वकीलों का कहना है कि आरोपियों ने ऐसी ही चाल चलकर कई और लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि वे आरोपियों को पकड़ने में जुटे हुए हैं।

11 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

अदालत ने पुलिस से 11 अगस्त तक की पूरी जांच रिपोर्ट मांगी है और इसी दिन मामले की अगली सुनवाई भी होगी। आपको बता दें कि बंगाल से आने वाले अभिषेक पोरेल 2023 से दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेल रहे हैं और उन्होंने 35 मैचों में 769 रन बनाए हैं।
हाई कोर्ट के गिरफ्तारी के कड़े आदेश के बाद क्रिकेटर अभिषेक पोरेल का करियर और नाम दोनों बड़े खतरे में पड़ गया है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.