Australia Plane Crash : उड़ान के कुछ ही देर बाद विमान में आई तकनीकी खराबी, लैंडिंग के वक्त हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, सामने आया खौफनाक मंजर का वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में पैराफील्ड एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा हुआ, जहां लैंडिंग के दौरान डायमंड DA42 हैंगर से टकरा गया। हादसे में 2 लोगों की मौत और कई घायल बताए जा रहे हैं।

Australia Plane Crash : उड़ान के कुछ ही देर बाद विमान में आई तकनीकी खराबी, लैंडिंग के वक्त हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, सामने आया खौफनाक मंजर का वीडियो

Australia Plane Crash / Image Source : X

Modified Date: April 30, 2026 / 10:49 am IST
Published Date: April 30, 2026 10:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • एडिलेड के पैराफील्ड एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बड़ा विमान हादसा
  • डायमंड DA42 हैंगर से टकराया, पायलट और यात्री की मौत
  • 11 लोग घायल, ऑस्ट्रेलियाई एजेंसी ने शुरू की जांच

नई दिल्ली : Australia Plane Crash  दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में पैराफील्ड एयरपोर्ट पर एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ है। यहाँ लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान डायमंड DA42 सीधे एयरपोर्ट के हैंगर से जा टकराया। इस भीषण हादसे में पायलट और यात्री समेत कुल 2 लोगों की मौत हो गई वहीँ 11 अन्य घायलों का इलाज जारी है।

Parafield Airport Accident पायलट और यात्री की मौके पर मौत

मिली जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद डायमंड DA42 में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने उसे वापस लैंड कराने की कोशिश की। लैंडिंग के दौरान विमान नियंत्रण खो बैठा और सीधे पैराफील्ड एयरपोर्ट के हैंगर नंबर 54 से जा टकराया। इस भीषण टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिसमें पायलट और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।

Australia Aviation Tragedy घटना की आधिकारिक जांच शुरू

इस हादसे में 11 अन्य लोग भी घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में जारी है । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरे इलाके में घना काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत मच गई। फ़िलहाल इस पूरे मामले में ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो ने डायमंड DA42 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..