Sultanpur Poultry Farm News : DJ की गूंज बनी आफत! तेज धुन के बाद पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के साथ जो हुआ, जानकर रह जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शादी के दौरान बज रहे तेज डीजे की आवाज से 140 मुर्गियों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।

Sultanpur Poultry Farm News : DJ की गूंज बनी आफत! तेज धुन के बाद पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के साथ जो हुआ, जानकर रह जाएंगे हैरान

Sultanpur Poultry Farm News / Image Source : AI

Modified Date: April 30, 2026 / 11:24 am IST
Published Date: April 30, 2026 9:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • सुल्तानपुर में शादी के डीजे की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत का दावा
  • पोल्ट्री फार्म मालिक ने डीजे संचालक पर लगाया गंभीर आरोप
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

सुल्तानपुर: Sultanpur Poultry Farm News  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शादी के जश्न में बज रहे डीजे से एक पोल्ट्री फार्म की 140 मुर्गियों की मौत हो गई। इस पूरे मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीजे के आवाज़ से 140 मुर्गों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का है। DJ Noise Poultry Death यहाँ 25 अप्रैल को बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की बारात आई थी। बारात के साथ चल रहा डीजे जब गांव के निवासी साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचा, तो उसकी आवाज इतनी तेज और कानफोड़ू थी कि मुर्गियों में अफरा-तफरी मच गई। पोल्ट्री फार्म संचालक का कहना है कि तेज आवाज से मुर्गियां बुरी तरह डर गईं और घबराहट के कारण 140 मुर्गियों ने दम तोड़ दिया।

Poultry Farm DJ Case मामले की जाँच में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए बल्दीराय पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक भरत सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर डीजे संचालक की की पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.