Agra Water Park Child Death: गर्मियों में आप भी बना रहे वॉटर पार्क जाने का प्लान तो हो जाइए सावधान! यहां हुआ कुछ ऐसा कि बुझ गया घर का चिराग, सदमे में परिजन

Ads

Agra Water Park Child Death: गर्मियों में आप भी बना रहे वॉटर पार्क जाने का प्लान तो हो जाइए सावधान! यहां हुआ कुछ ऐसा कि बुझ गया घर का चिराग, सदमे में परिजन

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 08:59 AM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 09:02 AM IST

Agra Water Park Child Death/Image Credit: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • वॉटर पार्क में 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई
  • परिजनों ने वॉटर पार्क प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है
  • घटना के बाद वॉटर पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं

 

Agra Water Park Child Death: इस दिनों गर्मी का सितम पूरे देश में जारी है, तेज धूप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है, धूप इतनी है कि लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। इसी बीच उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल को झकझोर कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक 8 साल के लड़के की वॉटर पार्क (Agra Water Park Child Death)  में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत से परिजनों सदमे में है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

 

एक घंटे बाद शव बरामद किया गया

जानकारी के मुताबिक, 8 वर्षीय मृतक मानित वॉटर पार्क (Agra Water Park Child Death) में गर्मी से राहत लेने अपने पिता रोबिन और माँ नीलम के साथ नहा रहा था। डूबने के एक घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोप कि वॉटर पार्क में न तो प्रशिक्षित कर्मचारी थे और न ही लाइफ़ जैकेट दी गई थी। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना के बाद, गर्मी से राहत देने के लिए UP के हर शहर में चल रहे वॉटर पार्क (Agra Water Park Child Death) चर्चा का विषय बन गए हैं। इनके संचालन की अनुमति खेल विभाग द्वारा दी जाती है।

 

ये भी पढ़ें 

आगरा में वॉटर पार्क हादसा कैसे हुआ?

आगरा के एक वॉटर पार्क में नहाने के दौरान 8 साल का बच्चा पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बच्चे का शव कब बरामद हुआ?

डूबने के करीब एक घंटे बाद बच्चे का शव पानी से बरामद किया गया।

परिजनों ने क्या आरोप लगाए हैं?

परिजनों का आरोप है कि वॉटर पार्क में प्रशिक्षित कर्मचारी और लाइफ जैकेट जैसी सुरक्षा सुविधाएं मौजूद नहीं थीं।

पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वॉटर पार्क संचालन की अनुमति कौन देता है?

उत्तर प्रदेश में वॉटर पार्क संचालन की अनुमति खेल विभाग द्वारा दी जाती है।