परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर बेटी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पिता हिरासत में

Ads

परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर बेटी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पिता हिरासत में

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 08:59 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 08:59 PM IST

आगरा (उप्र), तीन अगस्त (भाषा) आगरा जिले के जैतपुर थानाक्षेत्र में सोमवार को संदिग्ध झूठी शान के लिए एक युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार थाना जैतपुर इलाके के प्रताप नगर में विमल शर्मा ने अपनी बेटी अंकिता (22) की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार अंकिता ने 23 फरवरी को परिवार की मर्जी के खिलाफ जा कर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान के साथ अदालत में विवाह किया था।

पुलिस के अनुसार परिजन इस शादी के बेहद खिलाफ थे लिहाजा परिजन अंकिता पर शादी तोड़ने का दबाव भी बना रहे थे। पुलिस के अनुसार घर में चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी पूर्वी) अभिषेक अग्रवाल ने बताया, ‘‘सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि विमल शर्मा ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी विमल शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती की हत्या में कुछ अन्य लोग भी शामिल होने की आशंका है, लिहाजा जांच गहराई से की जा रही है।’’

भाषा सं आनन्द अमित

अमित