Amit Shah in Parliament: सदन में अमित शाह ने गिनाई कांग्रेस की ये तीन वोट चोरी, कहा- अनैतिक तरीके से इंदिरा ने जीता चुनाव, सोनिया गांधी ने वोटर बनने से पहले वोट दिया
सदन में अमित शाह ने गिनाई कांग्रेस की ये तीन वोट चोरी, Amit Shah counted these three stolen votes of Congress in the House

नई दिल्लीः Amit Shah in Parliament: एसआईआर को लेकर बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अमित शाह ने अपनी बात रखी। अमित शाह ने कहा कि वोट चोरी की जहां तक बात है, प्रधानमंत्री कौन बनेगा, यह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के वोट से तय हुआ। 28 प्रदेश अध्यक्षों ने सरदार पटेल के लिए वोट किया और दो ने पंडित नेहरू के लिए। पंडित नेहरू प्रधानमंत्री बने। दूसरी वोट चोरी अनैतिक तरीके से चुनाव जीतना। इंदिरा गांधी रायबरेली से चुनाव जीतीं और राजनारायण कोर्ट गए। कोर्ट ने तय कर दिया कि इंदिरा गांधी अनैतिक तरीके से जीतीं। इसे ढंकने के लिए संसद में कानून लाया गया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ केस ही नहीं चल सकता। विपक्ष के नेता ने चुनाव आयोग की इम्युनिटी को लेकर सवाल पूछा, उसका जवाब तो दूंगा लेकिन इंदिरा गांधी ने इम्युनिटी अपने लिए ले ली, उसका क्या। विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह ने कहा कि मोदीजी को लोगों ने बनाया है प्रधानमंत्री, आपकी कृपा से नहीं बना है। इनका आरोप सत्य नहीं है।
Amit Shah in Parliament: सदन में उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने तीन वरिष्ठ जजों को बाईपास करके चौथे नंबर के जज को मुख्य न्यायाधीश बनाया। तीसरी वोट चोरी का प्रकरण बताया था, योग्यता नहीं है और मतदाता बन गए। अभी अभी एक वाद पहुंचा है कि सोनिया गांधी इस देश का नागरिक बनने से पहले मतदाता थीं। विपक्ष के हंगामे पर शाह ने कहा कि केस चल रहा है, ये फैक्चुअल है। जवाब तो सोनिया गांधी को कोर्ट में देना है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सोनिया गांधी उस चुनाव में वोटर नहीं थीं। गृह मंत्री को चुनौती देता हूं कि वो यह साबित करें। विपक्ष ने नियम 352 के तहत आपत्ति की।इस पर स्पीकर ने कहा कि इसे हमने भी पढ़ा है। गृह मंत्री ने कोई फैसला नहीं दिया है। एक मामला आया है, उसका बस संदर्भ दिया है। अमित शाह ने कहा कि अभी मैंने कॉन्क्लूजन नहीं दिया है। कॉन्क्लूजन तो उनके जवाब देने के बाद फिर से बताऊंगा।
https://www.youtube.com/watch?v=C2B0ZjfrpS0
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Amit Shah counted these three stolen votes of Congress in the House
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm