Asaram Bapu News: जेल में बंद आसाराम बापू से मिलेंगे नारायण साईं, 11 साल बाद आमने-सामने होंगे बाप-बेटा, कोर्ट से मिली 5 दिन की पैरोल
जेल में बंद आसाराम बापू से मिलेंगे नारायण साईं, 11 साल बाद आमने-सामने होंगे बाप-बेटा…Asaram Bapu News: Narayan Sai will meet Asaram Bapu

Asaram Bapu News | Image Source | IBC24
- आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे आसाराम का मामला,
- बेटे नारायण साईं से होगी 11 साल बाद मुलाकात,
- नारायण साईं को कोर्ट से मिली 5 दिन की पैरोल,
जोधपुर/रंजन दवे: Asaram Bapu News: नाबालिग से यौन दुराचार के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं को गुजरात हाई कोर्ट से 5 दिन की पैरोल मिली है। नारायण साईं ने यह पैरोल अपने पिता से मुलाकात के लिए मांगी थी। नारायण साईं आज सुबह गुजरात से जोधपुर पहुंचे हैं। वह पाल रोड स्थित आसाराम आश्रम के सामने एक होटल में ठहरे हुए हैं। कुछ देर बाद उनकी अपने पिता आसाराम से मुलाकात होने की संभावना है। 11 साल बाद यह बाप-बेटे की पहली मुलाकात होगी।
Asaram Bapu News: नारायण साईं जो कि सूरत जेल में बंद हैं बलात्कार के एक अन्य मामले में दोषी करार दिए जा चुके हैं। उन्हें भी उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है। वर्तमान में वह गुजरात हाई कोर्ट से मिली 5 दिन की पैरोल पर हैं। उनके साथ 8 गार्ड और 2 सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद हैं।
Asaram Bapu News: उधर आसाराम को भी स्वास्थ्य कारणों से 30 जुलाई तक अंतरिम जमानत मिली हुई है। पिता के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए ही नारायण साईं ने गुजरात हाई कोर्ट में पैरोल की याचिका दाखिल की थी जिसे अदालत ने मंज़ूर कर लिया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "नारायण साईं पैरोल" उन्हें अपने पिता आसाराम से मुलाकात करने के लिए गुजरात हाई कोर्ट द्वारा 5 दिन की अवधि के लिए दी गई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Asaram Bapu News: Narayan Sai will meet Asaram Bapu in jail, father and son will be face to face after 11 years, court granted 5 days parole
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm