Prayagraj Mahakumbh 2025 : ना बैठते हैं ना सोते हैं… महाकुंभ में पहुंचे बाबा का अनोखा हठयोग, सालों तक खड़े रहने का लिया संकल्प
Prayagraj Mahakumbh 2025 : ना बैठते हैं ना सोते हैं… महाकुंभ में पहुंचे बाबा का अनोखा हठयोग, सालों तक खड़े रहने का लिया संकल्प

Prayagraj Mahakumbh 2025। Image Credit: IBC24
प्रयागराज। Prayagraj Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा मेला महाकुंभ शुरू होने वाला है। इस बार इस मेले का आयोजन 13 जनवरी से शुरू होगा जिसका समापन 26 फरवरी, 2025 को होगा। इस भव्य मेले देश -विदेश से लाखों करोड़ों की संख्या में लोग पहुंचते है। वहीं इस महाकुंभ में देश के कोने-कोने से साधु सन्यासी पहुंच रहे हैं। आईबीसी 24 लगातार आपको ऐसे साधु संतों के दर्शन कर रहा है। वहीं इस महाकुंभ में पहुंचे एक ऐसे संत जिन्होंने एक अलग तरह का हठयोग कर रखा है। यह हठ योगी 24 घंटे खड़े रहते हैं। ना तो यह बैठते हैं ना तो यह सोते हैं। मेरठ से आए राजेंद्र महाराज ने 12 सालों तक यूं ही खड़े रहने का संकल्प लिया है।
बता दें कि, उनकी यह तपस्या पिछले 1 साल से जारी है। कठिन तप के बाद जब उन्हें थकान होती है तो वह झूले के सहारे अपना आधा शरीर रखकर थोड़ा विश्राम कर लेते हैं। पूरे समय खड़े रहने की वजह से उनके पैरों में सूजन आ गई है, लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं है। वह कहते हैं कि, योगी अलग-अलग तरह का हठयोग करते हैं मैंने 12 सालों तक खड़े रहने का संकल्प ले लिया। मंशा सिर्फ यही है कि सनातन धर्म आगे बढ़ता रहे सनातन धर्म की रक्षा हो सके।
Prayagraj Mahakumbh 2025 : वहीं 13 जनवरी से पहले शाही स्नान के साथ महाकुंभ का आरंभ होना है। ऐसे में व्यवस्थाओं को परखने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिर प्रयागराज के दौरा किया। कुम्भ की तैयारियों को लेकर CM योगी का प्रयागराज का ये 6वां दौरा किया। CM योगी ने मेला क्षेत्र के अखाड़ा क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इसके साथ ही CM योगी यहां सभी 13 अखाड़ों में पहुंचे जहां उन्होंने अखाड़ा प्रमुखों,साधु संतों, महंतों से व्यवस्थाओं पर जानकारी ली।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Baba's unique Hatha Yoga reached Mahakumbh, took a pledge to stand for years
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm