IPL 2025 : राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी, जानिए क्या है वजह?
राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी, Big blow to Rajasthan Royals, this star player is out

IPL 2025. Image Source-IPL.com
जयपुर: IPL 2025 : राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को पुष्टि की कि कप्तान संजू सैमसन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच से बाहर रहेंगे क्योंकि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान हुए मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे हैं। सैमसन पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल्स के घरेलू मैच से बाहर हो चुके हैं और बृहस्पतिवार को टीम का आरसीबी के खिलाफ मैच होना है। रॉयल्स के मेडिकल स्टाफ ने सैमसन की वापसी की तारीख तय नहीं की है।
रॉयल्स ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन फिलहाल उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और वह राजस्थान रॉयल्स मेडिकल स्टाफ के साथ टीम के ‘होम बेस’ पर ही रहेंगे। ‘रिहैबिलिटेशन’ प्रक्रिया के अंतर्गत वह आरसीबी के खिलाफ आगामी मैच के लिए बेंगलुरु नहीं जाएंगे। ’’ बयान में आगे कहा गया, ‘‘टीम प्रबंधन उनकी प्रगति पर बारीकी से नजर रख रहा है और उनकी वापसी के लिए मैच दर मैच का दृष्टिकोण अपनाएगा। ’’ सैमसन की अनुपस्थिति में रियान पराग टीम की अगुआई करना जारी रखेंगे। रियान ने सत्र के पहले तीन मैच में भी रॉयल्स की अगुआई की थी क्योंकि सैमसन को केवल बल्लेबाजी करने की अनुमति थी और उन्हें विकेटकीपिंग करने की अनुमति नहीं मिली थी।
सैमसन चौथे मैच से टीम की अगुआई करने से पहले उन तीन मैचों में ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर उतरे थे। सैमसन की अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करना जारी रखेंगे। अब तक खेले गए सात मैच में सैमसन ने एक अर्धशतक से 224 रन बनाए हैं। पराग के नेतृत्व में, रॉयल्स ने चार में से तीन मैच गंवाए और केवल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स फिलहाल आठ मैच में छह हार के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: IPL 2025 में संजू सैमसन RCB के खिलाफ इसलिए नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और वे अभी ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया में हैं।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Big blow to Rajasthan Royals, this star player is out
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›पानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmआप पाकिस्तान के खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत
01 Oct 2026 | 8:10 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pmपंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pmफुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला
01 Oct 2026 | 7:11 pm