फुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला
फुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला
(अजय मसंद)
काकामिगाहारा (जापान), एक अक्टूबर (भाषा) भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के पलटवार के बावजूद अपनी टीम की 4-3 से जीत के बाद संतुष्ट होने के बजाय राहत महसूस कर रहे हैं।
भारत ने इस मैच में जीत से अपना खिताब बचाने की उम्मीद को बनाए रखा है लेकिन इस मैच में उसकी रक्षापंक्ति की कमजोरी खुलकर सामने आ गई हैं और कोच ने कहा कि फाइनल में इस तरह की गलतियां स्वीकार नहीं की जा सकती हैं।
फुल्टन ने कहा, ‘‘मुझे काफी राहत मिली है। 3-0 से आगे होने के बाद 3-3 से बराबरी और फिर 4-3 से जीत हासिल करने पर आप प्रसन्न नहीं हो सकते। मैं खुश हूं, लेकिन यह आदर्श स्थिति नहीं थी।’’
उन्होंने स्वीकार किया कि मैच के एक महत्वपूर्ण चरण के दौरान भारत अपनी लय खो बैठा, जिससे पाकिस्तान को वापसी करने और मौजूदा चैंपियन की कमजोरियों को उजागर करने का मौका मिला।
उन्होंने कहा, ‘‘तीसरे क्वार्टर में और चौथे क्वार्टर की शुरुआत में हमारी लय थोड़ी बिगड़ गई। लेकिन अगर आप इस तरह की टीम के खिलाफ गलतियां करते हैं, तो वे गोल कर सकते हैं। यह हमारे लिए बड़ा सबक है।’’
भारत हालांकि आखिर में जीत हासिल करने में सफल रहा लेकिन फुल्टन ने पहले हाफ में अपनी टीम के दबदबे का फायदा उठाने में विफल रहने की आलोचना की।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें पहले हाफ में चार और पांच गोल करने चाहिए थे। हमने कुछ मौके गंवाए और हम तीन गोल पर ही अटके रहे। पाकिस्तान के खिलाफ खेलते समय आपको तीन से अधिक गोल करने होते हैं।’’
हालांकि, फुल्टन ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि उनकी टीम ने तीन गोल की बढ़त लेने के बाद जानबूझकर रक्षात्मक रवैया अपनाया था।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हम रक्षात्मक खेल खेले। हमने बस मौके गंवाए। अगर आप उस जैसी टीम के खिलाफ एक-दो गलतियां करते हैं, तो वे गोल कर सकते हैं। यही अंतर है।’’
भाषा
पंत नमिता
नमिता
लेखक के बारे में
Web Title: फुल्टन ने स्वीकार किया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा सबक मिला
पंत खराब शॉट चयन से आउट हुए, जम्मू-कश्मीर ने शेष भारत को 237 रन पर समेटा
01 Oct 2026 | 7:26 pmऑस्ट्रेलिया ए ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ए को मुश्किल में डाला
01 Oct 2026 | 6:32 pmआईसीसी ने ट्रायल के तौर पर दिन के टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के उपयोग की अनुमति दी
01 Oct 2026 | 6:26 pmयह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बल्लेबाजी है: गुवाहाटी की पिच पर मुख्य कोच गंभीर की आलोचना
01 Oct 2026 | 6:18 pmपाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम, सामना मलेशिया से
01 Oct 2026 | 6:04 pmभारत के फ्रांसिस और नोबल ने एशियाई खेलों की सेलिंग पुरुष स्किफ में रजत पदक जीता
01 Oct 2026 | 6:03 pmएशियाई खेलों में भारत : सेलिंग और कुश्ती में रजत, क्रिकेट और हॉकी में स्वर्ण पर नजरें
01 Oct 2026 | 6:01 pmनितेश सिवाच को रजत पदक, मानसी पदक से चूकी
01 Oct 2026 | 5:56 pm