Budaun Crime News : सात फेरों का वचन 1000 रुपये में नीलाम! पति ने खुद पत्नी का कर दिया सौदा, दो दरिंदों ने मिलकर जो किया जानकर कांप जाएगी रूह

Ads

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक पति ने 1,000 रुपये के लालच में अपनी पत्नी को दो युवकों के हवाले किया, जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 08:26 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 08:29 PM IST

Budaun Crime News / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • पति ने पत्नी को 1,000 रुपये में बेचा
  • महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया
  • पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की

बदायूं : Budaun Crime News  उत्तर प्रदेश के बदायूं से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने महज एक हजार रुपये के लालच में अपनी पत्नी का सौदा कर उसे दो युवकों के साथ भेज दिया। इसके बाद उन दोनों युवकों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

एक हज़ार रुपये के लिए किया सौदा

मिली जानकारी के अनुसार , पूरा मामला बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह गैस एजेंसी पर जा रही थी।UP Crime News इसी दौरान उसके पति ने बालकिशन और पप्पू नाम के दो युवकों को उसके साथ भेज दिया। रास्ते में यूकेलिप्टस के बाग में ले जाकर दोनों आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर लौटकर आपबीती अपने जेठ को सुनाई और पुलिस को सूचित किया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उन दोनों आरोपियों से एक हजार रुपये लेकर उसे उनके हवाले किया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।

Gangrape Case पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी देहात हृदयेश कठेरिया ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

यह घटना कहाँ और कब हुई?

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में यह घटना हाल ही में हुई।

महिला के साथ अपराध किसने किया?

महिला के साथ बालकिशन और पप्पू नामक दो युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा और एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।