Bulandshahr Food Poisoning News: अगर आप भी खाते है पनीर तो हो जाइए सावधान! यहां गोद भराई समारोह में बिगड़ी 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत, मचा हड़कंप

Ads

Bulandshahr Food Poisoning News: अगर आप भी खाते है पनीर तो हो जाइए सावधान! यहां गोद भराई समारोह में बिगड़ी 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत, मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 10:14 AM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 10:19 AM IST

Bulandshahr Food Poisoning News/Image- AI Generated

HIGHLIGHTS
  • बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में गोद भराई समारोह के दौरान फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया
  • दूषित मटर पनीर और मिठाई खाने से 40 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए
  • सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है

बुलंदशहरBulandshahr Food Poisoning News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ‘गोद भराई’ की रस्म के लिए आयोजित समारोह में कथित तौर पर दूषित खाना खाने से 40 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। अनूपशहर की उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को सलगवां गांव में ‘गोद भराई’ (Bulandshahr Food Poisoning News) की रस्म के लिए आयोजित समारोह में दूषित मटर पनीर और मिठाई खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी।

 

जांच के लिए भेजे गए खाने के नमूने

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीमार हुए 40 से ज्यादा लोगों को पहले जहांगीराबाद (Bulandshahr Food Poisoning News) स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर और उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोयल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि समारोह में परोसे गए खाने के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

 

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर में लोग बीमार कैसे हुए?

गोद भराई समारोह में कथित तौर पर दूषित खाना खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

कितने लोग इस घटना में बीमार हुए हैं?

इस घटना में 40 से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं।

किस खाने को बीमारी की वजह माना जा रहा है?

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मटर पनीर और मिठाई को बीमारी की वजह माना जा रहा है।

बीमार लोगों का इलाज कहां चल रहा है?

बीमार लोगों को पहले जहांगीराबाद स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रशासन ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?

प्रशासन ने खाने के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच जारी है।