Caste issue of BJP mayor candidate Pooja Vidhani. image source: ibc24
बिलासपुर: Caste issue of BJP mayor candidate Pooja Vidhani , बिलासपुर से भाजपा महापौर प्रत्याशी एल पद्मजा उर्फ पूजा विधानी की जाति को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने शासन और चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।
बसपा प्रत्याशी आकाश मौर्य ने निर्वाचन अधिकारी द्वारा भाजपा प्रत्याशी का प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने के आधार पर याचिका लगाई है। याचिका में कहा गया है कि भाजपा प्रत्याशी के जाति प्रमाण पत्र की मांग की गई थी।
Pooja Vidhani Caste issue, उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रतिवादी का नाम गलत होने पर याचिका वापस लेने के बाद दोबारा याचिका दायर की गई थी। बुधवार को इस मामले में हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने शासन और निर्वाचन अधिकारी को नोटिस जारी कर 3 हफ्ते में जवाब तलब किया है।
read more; हमने किसी भी ई-कॉमर्स मंच को अपने उत्पाद बेचने की अनुमति नहीं दी: इफको