Cg Budget For Organic Farming: छत्तीसगढ़ में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने सरकार ने बनाया खास प्लान, इतनी राशि का किया प्रावधान
Cg Budget For Organic Farming: छत्तीसगढ़ में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने सरकार ने बनाया खास प्लान, इतनी राशि का किया प्रावधान

CG Budget For Organic Farming| Photo Credit: IBC24
- आर्गेनिक खेती के लिए 20 करोड़ का प्रावधान
- बजट में महिलाओं पर फोकस
- पीएम अवास योजना पर भी बड़ा ऐलान
CG Budget For Organic Farming: रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने अपना दूसरा बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लाल ब्रीफकेस से सौंगातों का पिटारा खोल दिया है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने बताया कि आर्गेनिक खेती के लिए 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं, आयुष्मान योजना के तहत 1500 करोड़, तेंदुपत्ता संग्राहकों के लिए 204 करोड़, चरण पादुका योजना के लिए 50 करोड़ और आयुष्मान योजना के तहत 1500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
Read More: CG Budget for Education Sector: प्रदेश में होगी 20 हजार शिक्षकों की भर्ती, PM श्री स्कूल योजना के लिए 277 करोड़, जानें शिक्षा विभाग को और क्या-क्या मिला?
‘GATI’ थीम पर बजट पेश
बता दें कि इस बार ‘GATI’ थीम पर बजट पेश किय़ा जा रहा हैं। गति मतलब G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A अर्थ एक्सलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, T का अर्थ टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले GYAN थीम पर बजट पेश हुआ था। वित्त मंत्री ने अपने बडजट भाषण में कहा कि, कोई जो पूछे शौर्य का पर्याय तो तुम गुंडाधुर की तलवार लिख देना। कोई पूछे समानता का पर्याय तो तुम गुरु घासीदास महान लिख देना। कोई जो पूछे राम-राम का पर्याय तो छत्तीसगढ़ी में जय जोहर लिख देना। अगर कोई जो पूछे चारों धाम का पर्याय तो तुम मेरे छत्तीसगढ़ का नाम लिख देना।
Read More: CG Budget For Charan Paduka Yojana: चरण पादुका योजना पर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, इतने करोड़ रुपए का किया प्रावधान
पीएम अवास योजना पर बड़ा ऐलान
अब दोपहिया वाहन, ढाई एकड़ सिंचित जमीन, 5 एकड़ असिचिंत जमीन के साथ-साथ 15000 रुपए प्रतिमाह आय वाले हितग्राही भी योजना का लाभ पाने के लिए पात्र होंगे। वित्त मंत्री ने बताया कि, मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के माध्यम से मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ाने का काम होगा। न्यायालय में कंप्यूटरीकरण होगा। आबकारी विभाग में सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर होगा। वहीं, अब जिलों के जीडीपी की गणना होगी।
Read More: CG Budget For Aayushman Bharat Yojana: आयुष्मान योजना पर बजट में खास प्रावधान, वित्त मंत्री ने दी जानकारी
बजट में महिलाओं पर फोकस
साय सरकार के इस बजट में महिलाओं का भी ख़ास ध्यान रखा गया है। महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि, 7 वर्किंग वूमन हॉस्टल के लिए 79 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है। वहीं सखी सेंटर के लिए 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इतना ही नहीं वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि, नए आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 42 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
Read More: CG Budget For Pm Awas Yojana: पीएम आवास योजना को लेकर बजट में बड़ा ऐलान, अब ऐसे हितग्राही भी होंगे पात्र, सुनकर खुशी से झूम उठेंगे आप
प्रदेश की जीडीपी 5 लाख करोड़ तक पहुंची
वित्त मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीसरा इंजन भी मिल गया है। प्रदेश की जीडीपी 21 हजार करोड़ से 5 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ का प्रति व्यक्ति आय 10 हजार से डेढ़ लाख हो गया है। हम हमारा राज्य रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। आज हमारे राज्य के औसत लोगों की आयु 24 वर्ष ही है, जो देश के औसत आयु 28 वर्ष से कम है। इन 25 सालों में 15 साल अध्यक्ष महोदय आपके नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की अब विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।
Read More: CG Budget For Tourism: छत्तीसगढ़ में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इन पर विशेष फोकस, इतनी राशि का किया प्रावधान
रायपुर एयरपोर्ट में प्रतिदिन 76 फ्लाइट
वित्त मंत्री ने कहा कि, रायपुर एयरपोर्ट में प्रतिदिन 6 फ्लाइट से बढ़कर 76 फ्लाइट हो गई है। रायपुर इकलौता शहर है, जहां सभी केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान है। छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेज की संख्या 14 हो गई है। डिजिटल नवाचर को बढ़ावा देने सीएम सुशासन फेलोशिप आरंभ किया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान है।
Speech by poojavishwakarma383 on Scribd
https://youtu.be/B6asQ63OSh4
Web Title: Cg Budget For Organic Farming
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm