CG Petrol Crisis: जरुरी खबर, छत्तीसगढ़ में घर से निकलने से पहले जान लें आपकी कार और बाइक में मिलेगा कितना पेट्रोल?
CG Petrol Crisis: जरुरी खबर, छत्तीसगढ़ में घर से निकलने से पहले जान लें आपकी कार और बाइक में मिलेगा कितना पेट्रोल?

CG Petrol Crisis
- गरियाबंद कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल बिक्री पर नई सीमा तय की
- दोपहिया वाहनों को अधिकतम 300 रुपये और चारपहिया को 1000 रुपये तक तेल मिलेगा
- ड्रम, जेरीकेन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया
CG Petrol Crisis: देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। नई कीमते आज से लागू कर दी गई है। कई राज्यों में तेल की किल्लत भी देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों के पंपो में पेट्रोल-डीजल (CG Petrol Crisis) नहीं होने से पंप ड्राई हो चुके हैं। जहां तेल उपलब्ध है, वहां हाहाकार मच गया है, वाहनों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। इसी बीच गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने पेट्रोल पेट्रोल पंप संचालकों के लिए एक आदेश जारी किया है।
कार और बाइक में मिलेगा कितना पेट्रोल?
राजिम सहित पूरे गरियाबंद (CG Petrol Crisis) जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी और पेट्रोल पंपों में लग रही लंबी कतारों को देखते हुए भगवान सिंह उइके ने आवश्यक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अब दोपहिया वाहनों में अधिकतम 300 रुपये तथा चारपहिया वाहनों में 1000 रुपये तक ही पेट्रोल देने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में पेट्रोल पंप संचालकों को ड्रम, जेरीकेन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन कर ड्रम, जेरीकेन या बोतलों में ईंधन देने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार जिले में पेट्रोल-डीजल (CG Petrol Crisis) की आंशिक जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि आम लोगों को आसानी से ईंधन उपलब्ध हो सके और अनावश्यक संग्रहण पर रोक लगाई जा सके। वहीं आदेश जारी होने के बाद पेट्रोल पंपों में निगरानी भी बढ़ा दी गई है और प्रशासनिक अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें
- Jashpur Rape Case: प्यार के नाम पर धोखा! युवती को शादी का सपना दिखाकर करता रहा गलत काम, अब कोर्ट ने सुनाई ये कड़ी सजा
- Samastipur Railway Track Video: बच्चों के लिए ढाल बनी माँ.. अपनी पीठ पर सहती रही तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर, वीडियो देख काँप जाएगी आपकी रूह
- Bhojshala Case Update: ‘धार भोजशाला में सिर्फ हिंदू ही करेंगे पूजा…ये एक मंदिर है’, हाईकोर्ट ने सुनाया अपना फैसला
- CG Political Controversy: छत्तीसगढ़ का सट्टा कारोबारी नेता किस पार्टी का? मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व सीएम भूपेश के सोशल वॉर में फंस गए सिंहदेव, जानिए क्या है पूरा मामला
- CG High Court: ट्रायल कोर्ट ने दी थी उम्रकैद, हत्या के आरोपी को हाईकोर्ट ने एक झटके में कर दिया बरी, जानिए कैसे पलटा पूरा फैसला
- Mahasamund Lightning Incident: छत्तीसगढ़ में बारिश बनी काल, इतने लोगों की गई जान… कहीं आकाशीय बिजली से बेटे की मौत, तो यहां सड़क हादसे में युवक ने तोड़ा दम
- Mumbra Murder Case: इस बहाने प्रेमी को बुलाया फिर… प्रेमिका ने पति और भाई संग मिलकर दी दर्दनाक मौत, ड्रम में इस हाल में मिली लाश, कांप जाएगी रूह
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने आदेश जारी कर दोपहिया वाहनों को 300 रुपये और चारपहिया वाहनों को 1000 रुपये तक ही पेट्रोल देने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: CG Petrol Crisis
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm