CG teacher recruitment: छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड-बीएड संघ के बेरोजगारों का प्रदर्शन, शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
CG teacher recruitment: बेरोजगार युवकों ने कहा कि राज्य सरकार के इस रवैए की वजह से हम ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो …

CG teacher recruitment, image source: ibc24
- चुनावी जन घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में 57 हजार शिक्षक भर्ती करने की बात
- बृजमोहन अग्रवाल ने की थी 33 हजार शिक्षक भर्ती की घोषणा
रायपुर: CG teacher recruitment, छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड-बीएड संघ के सैंकड़ों बेरोजगार युवक युवती आज शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अंबेडकर चौक में प्रदर्शन करने पहुंचे। कला संकाय प्रशिक्षित कल्याण संघ के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, BJP ने अपने चुनावी जन घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में 57 हजार शिक्षक भर्ती करने की बात कही थी। लेकिन आज तक प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनी तब भी विधानसभा के प्रथम सत्र में तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 33 हजार शिक्षक भर्ती की घोषणा की थी। लेकिन आज दिनांक तक एक भी शिक्षक की भर्ती नहीं हुई है। इसके साथ ही संघ ने मांग की है कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर हजारों स्कूलों को बंद किए जाने का सरकार का फैसला स्थगित नहीं, निरस्त होना चाहिए। बेरोजगार युवकों ने कहा कि राज्य सरकार के इस रवैए की वजह से हम ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ये हैं इनकी प्रमुख मांगें
CG teacher recruitment, छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड-बीएड संघ की दूसरी मांग यह है कि शिक्षक वर्ग 2 की भर्ती विषयवार हो और तीसरी मांग यह है कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर हजारों स्कूलों को बंद किए जाने का सरकार का फैसला स्थगित नहीं, निरस्त हो। वहीं, इस मांग को लेकर प्रदर्शनकारी भाजपा सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी मांगे रखी। यह भी कहा कि प्रदेश में लगातार स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है, जिसे सरकार नजरअंदाज कर रही है, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे कमजोर होते जा रहे हैं।
read more: नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर में बीएसएफ उपनिरीक्षक की शहादत पर शोक व्यक्त किया
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भाजपा सरकार नहीं बनी थी, तब शिक्षक भर्ती की बात कही जा रही थी और जब सरकार बन गई है, तो भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। वहीं, यह भी कहा गया कि अगर उनकी तीनों मांगों को पूरा जल्द नहीं किया जाता है, तो आगामी आने वाले चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही उग्र प्रदर्शन भी किया जाएगा, अगर ऐसा होता है, तो इसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Trained D.Ed-B.Ed Association's unemployed demonstrated, warned of fierce agitation demanding teacher recruitment
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm