CM Mohan Yadav On Sidhi Fire Incident/Image Credit:IBC24 File
CM Mohan Yadav On Sidhi Fire Incident: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीहवा में शनिवार दोपहर घर में अचानक आग लगने से तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस दिल को झकझोर कर देने वाली घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही, इस आगजनी की घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुःख जताया है, उन्होंने मृतकों के परिजनों के मुआवजे का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री यादव (CM Mohan Yadav On Sidhi Fire Incident) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-
आज सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद व हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता हेतु राज्य शासन की ओर से ₹6-6 लाख और जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से ₹20-20 हजार की राशि दी जा रही है।
आज सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद व हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता हेतु राज्य शासन की ओर…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 23, 2026
CM Mohan Yadav On Sidhi Fire Incident जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार दोपहर करीब एक बजे बजे हुआ। घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में पहले स्पार्किंग हुई, जिससे पास रखे बांस में आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे कच्चे मकान में फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर बाहर से बंद था और अंदर तीन छोटे बच्चे मौजूद थे, जो बाहर नहीं निकल सके और डेढ़ वर्षीय रिधि साकेत, 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत और 3 वर्षीय एक अन्य मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चों के पिता रामरतन साकेत मजदूरी के लिए सीधी शहर गए हुए थे, जबकि बच्चों की मां राशन लेने दुकान गई थी।