CM Vishnu deo Sai Tiffin Meeting : टिफिन लेकर भाजपा की बैठक में पहुंचे सीएम साय, रखे थे ये शानदार लजीज व्यंजन, कार्यकर्ताओं ने भी लिया स्वाद

CM Vishnu deo Sai Tiffin Meeting : टिफिन लेकर भाजपा की बैठक में पहुंचे सीएम साय, रखे थे ये शानदार लजीज व्यंजन, कार्यकर्ताओं ने भी लिया स्वाद

CM Vishnu deo Sai Tiffin Meeting : टिफिन लेकर भाजपा की बैठक में पहुंचे सीएम साय, रखे थे ये शानदार लजीज व्यंजन, कार्यकर्ताओं ने भी लिया स्वाद

CM Vishnu deo Sai Tiffin Meeting /Image Credit: CGDPR

Modified Date: April 26, 2026 / 05:38 pm IST
Published Date: April 26, 2026 5:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BJP की टिफिन मीटिंग, सीएम विष्णुदेव साय शामिल
  • मुख्यमंत्री के टिफिन में भजिया-चटनी देखकर नेता हुए हैरान
  • बूथ स्तर पर संवाद और संगठन मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

रायपुर। CM Vishnu deo Sai Tiffin Meeting : छत्तीसगढ़ में आज भाजपा द्वारा टिफिन मीटिंग कार्यक्रम आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई BJP नेताओं का जमावड़ा रहा। सभी अपने घर से टिफिन लेकर पहुंचे थे। BJP नेताओं ने एक दूसरे से अपना-अपना टिफिन शेयर किया।

इस दौरान सबकी नजरें मुख्यमंत्री की टिफिन (CM Vishnu deo Sai Tiffin Meeting) पर टिकी हुई थी, कि प्रदेश के मुखिया क्या लेकर आएं है? जब सीएम साय ने टिफिन खोला तो भजिया-चटनी देख सभी हैरान रह गए। नेताओं ने बड़े चाव से शानदार लजीज व्यंजन का स्वाद लिया। नेताओं के मन में चल रहा था कि मुख्यमंत्री के टिफिन में कुछ स्पेशल होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।

क्या है टिफिन मीटिंग का उद्देश्य?

टिफिन मीटिंग (CM Vishnu deo Sai Tiffin Meeting) का मुख्य उद्देश्य बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना, संगठन को मजबूत बनाना और जनता से जुड़ना है। इस बैठक में शामिल होने वाले सभी नेता और कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन लेकर आते हैं और एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, जिससे एक-दूसरे से संवाद स्थापित होता है।

आपकों बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अब हर महीने टिफिन बैठक अनिवार्य कर दी गई है।

 

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।