Dead Fly In Sandwich In Bhopal : अगर आप भी खाते हैं सैंडविच, तो सावधान! एक बाइट लेते ही महिला के उड़ गए होश, अंदर निकली ऐसी चीज

Ads

भोपाल के माता मंदिर स्थित एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में ग्राहक को परोसी गई सैंडविच में मरी हुई मक्खी मिलने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद फूड एवं सेफ्टी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया और खाद्य सामग्री व साफ-सफाई की जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 07:54 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 08:01 PM IST

Dead Fly In Sandwich In Bhopal/ IMAGE Source : AI

HIGHLIGHTS
  • भोपाल के एक रेस्टोरेंट की सैंडविच में मरी हुई मक्खी मिलने का आरोप।
  • ग्राहक की शिकायत के बाद फूड सेफ्टी विभाग ने किया निरीक्षण।
  • रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री की जांच शुरू।

भोपाल :Dead Fly In Sandwich In Bhopal :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक नामी रेस्टोरेंट से एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। यहां के एक रेस्टोरेंट में ग्राहक को परोसी गई सैंडविच में मरी हुई मक्खी मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना की शिकायत के बाद फूड एवं सेफ्टी विभाग टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया है।

सैंडविच में निकली मक्खी

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला भोपाल के माता मंदिर के पास स्थित प्लैटिनम प्लाजा का है। Sharma Chinese Fast Food Restaurant यहाँ रहने वाली शोभा अहिरवार प्लैटिनम प्लाजा स्थित ‘शर्मा चाइनीस फास्ट फूड रेस्टोरेंट’ में सैंडविच खाने गई थीं। आरोप है कि जब उन्हें सैंडविच परोसी गई, तो उसमें एक मरी हुई मक्खी निकली। रेस्टोरेंट की इस बेहद गंभीर लापरवाही को देखकर महिला दंग रह गई और उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की।

जाँच में जुटी खाद्य विभाग

Platinum Plaza Mata Mandir Bhopal Food Scare शिकायत को गंभीरता से लेते हुए फूड एवं सेफ्टी विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने शर्मा चाइनीस फास्ट फूड रेस्टोरेंट का गहन निरीक्षण किया और वहां किचन व खाद्य सामग्रियों की साफ-सफाई का जायजा लिया। विभाग की इस कार्रवाई के बाद से इलाके के अन्य फूड आउटलेट्स में भी खलबली मची हुई है।

ये भी पढ़ें