Reported By: Devendra Mishra
,Dhamtari News/Image: AI Generated
Dhamtari News: धमतरी जिले के सिहावा वनांचल से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कोरमूड़ गांव में एक ग्रामीण की मौत ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। जंगल में अधेड़ का शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि किसी हिंसक जंगली जानवर तेंदुए ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने लगे हैं, क्योंकि ये पहला मामला नहीं है। एक साल पहले भी इसी इलाके में घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है।
ये तस्वीरें धमतरी जिले (Dhamtari News) के सिहावा थाना क्षेत्र के कोरमूड़ गांव की हैं, जहां आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई। जब गांव से लगे जंगल में एक ग्रामीण का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला मृतक की पहचान चैतराम मंडावी के रूप में हुई है, जो 26 मई को घर से निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौट परिजनों ने रातभर तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर हर कोई सिहर उठा।
शव पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। जिससे हिंसक जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। इलाके में पिछले कई महीनों से तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि हमला तेंदुए ने किया हो सकता है, हालांकि वन विभाग ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
वहीं वन विभाग की टीम भी जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर मौत के असली कारणों का पता लगाया जाएगा। कोरमूड़ और आसपास के गांवों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है ग्रामीण बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेज रहे। शाम होते ही गांव (Dhamtari News) में सन्नाटा पसर जाता है। लोगों की मांग है कि वन विभाग इलाके में लगातार गश्त बढ़ाए और गांवों में सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।
Dhamtari News दरअसल ये पहला मामला नहीं है। करीब एक साल पहले भी इसी क्षेत्र में तेंदुए ने घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया था। उस घटना के बाद भी इलाके में दहशत फैल गई थी, लेकिन अब एक बार फिर हुई मौत ने ग्रामीणों के जख्म ताजा कर दिए हैं।