Dhirendra Shastri’s statement : 4 बच्चे पैदा करो… धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों की ये अपील? सुन चौक जाएंगे आप

Ads

Dhirendra Shastri's statement : 4 बच्चे पैदा करो... धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों की ये अपील? सुन चौक जाएंगे आप

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 01:35 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 02:01 PM IST

Dhirendra Shastri's statemen

HIGHLIGHTS
  • पं. धीरेंद्र शास्त्री ने चार बच्चे पैदा करने वाला बयान देकर बटोरी सुर्खियां
  • RSS कार्यकर्ताओं की आपदा में भूमिका को बताया विशेष
  • अखंड भारत और नारी शक्ति पर भी दिया जोर

महाराष्ट्र। Dhirendra Shastri’s statement : हमेशा अपने बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर चर्चा में है, उन्होंने नागपुर में आयोजित RSS के कार्यक्रम में बच्चे पैदा करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पं. धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri’s statement) ने कहा कि भारत में कही आपदा आती है तो लोग प्राण बचाकर भागते है, लेकिन हमारे राष्ट्रीय स्वयं संघ का एक-एक कार्यकर्ता प्राण बचाकर नहीं भागता, वहां जाकर प्राण बचाता है, यही राष्ट्रीय स्वयं संघ है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे तो चार पैदा करो एक राष्ट्रीय स्वयं संघ के लिए, ताकि वो दूसरों को बचाने में काम आए।

Dhirendra Shastri’s statement उन्होंने भरोसा जताया है कि भारत जल्द अखंड भारत हो जाएगा। भारत का गौरव जागेगा, भारत महान होगा, भारत क्योंकि मातृप्रधान है। भारत में दुर्गा माता मंदिर विराजमान होंगी, जब वो स्थापित होंगी तो शक्ति जागेगी, दुर्गा काली के रूप में जागेगी और हर नारी के अंदर रणचंडी की तरह तलवार उठाकर शस्त्र-शास्त्र की स्थापना होगी, वेद परंपरा की स्थापना होगी।

नागपुर में आयोजित RSS के इस कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहें। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई साधु संत भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने क्या बयान दिया?

उन्होंने कहा कि “चार बच्चे पैदा करो, एक RSS के लिए” ताकि वह समाज सेवा कर सके।

यह बयान कहां दिया गया?

महाराष्ट्र के नागपुर में RSS के एक कार्यक्रम के दौरान।

कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल थे?

मोहन भागवत, देवेंद्र फडणवीस, नितिन गडकरी सहित कई संत और नेता मौजूद थे।

‘अखंड भारत’ पर क्या कहा गया?

उन्होंने विश्वास जताया कि भारत जल्द अखंड भारत बनेगा।

नारी शक्ति को लेकर क्या बात कही गई?

उन्होंने कहा कि भारत में नारी शक्ति “रणचंडी” के रूप में जागृत होगी और संस्कृति को आगे बढ़ाएगी।