Donald Trump Israel Visit: हमास से बंधक छुड़ाकर ट्रंप ने जीता इजरायल का दिल, नेतन्याहू ने दिया ‘शांति पुरस्कार’, संसद में ढाई मिनट तक बजती रहीं तालियां
Donald Trump Israel Visit: हमास से बंधक छुड़ाकर ट्रंप ने जीता इजरायल का दिल, नेतन्याहू ने दिया 'शांति पुरस्कार', संसद में ढाई मिनट तक बजती रहीं तालियां
Donald Trump Israel Visit/Image Source: IBC24
- जरायल की संसद में गूंजा ट्रंप का नाम
- ढाई मिनट तक बजती रहीं तालियां,
- ट्रंप को मिला सर्वोच्च सम्मान,
यरूशलम: Donald Trump Israel Visit: हमास की कैद से जीवित बंधकों की वापसी को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका को इज़राइल में विशेष सराहना मिल रही है। सोमवार को जब ट्रंप इज़रायली संसद नेसेट पहुंचे, तो वहां मौजूद सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट और खड़े होकर उनका जोरदार स्वागत किया।
#WATCH | Israel endorses US President Donald Trump for Nobel Peace Prize next year – “There is no one more deserving than you, Mr President”
Source: GPO/ U.S Network Pool via Reuters pic.twitter.com/781xGHq5Bf
— ANI (@ANI) October 13, 2025
जैसे ही ट्रंप ने अपने संबोधन के लिए मंच की ओर कदम बढ़ाया नेसेट गार्ड के सदस्यों ने पारंपरिक तुरही बजाकर उनका स्वागत किया। संसद में मौजूद सभी सांसद खड़े हो गए और लगातार ढाई मिनट तक तालियां बजाते रहे जो इस बात का प्रतीक था कि इज़राइल में ट्रंप की लोकप्रियता कितनी बढ़ी है। इस मौके पर इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी ट्रंप के साथ मौजूद थे। सांसदों ने नेतन्याहू के लिए भी तालियों से स्वागत किया और उनके उपनाम बीबी के जयकारे लगाए।
Ver al Presidente Donald J. Trump y al Primer Ministro Benjamin Netanyahu unidos por un mismo propósito nos recuerda que aún hay líderes con la valentía de buscar paz con dignidad y justicia con verdad.
AM ISRAEL CHAI 🇮🇱🇺🇸 pic.twitter.com/fm4fXO5TGe
— JCruz 🇮🇱🇨🇴🇮🇱🇨🇴 (@jccruzberg) October 13, 2025
Donald Trump Israel Visit: प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस अवसर पर डोनाल्ड ट्रंप को इज़राइल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया। सम्मान प्रदान करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने इज़राइल की सुरक्षा और मध्य पूर्व में स्थिरता के लिए जो योगदान दिया है वह अभूतपूर्व है। हम पूरी आशा के साथ मानते हैं कि उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार अवश्य मिलेगा भले ही उसमें थोड़ा समय लगे। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप को इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिल पाया, लेकिन नेतन्याहू सहित कई इज़रायली नेताओं को भरोसा है कि आने वाले समय में उन्हें यह सम्मान जरूर प्राप्त होगा।
#WATCH | Israeli PM Benjamin Netanyahu nominates US President Donald Trump for the Israel Prize, Israel’s highest prize
Source: U.S Network Pool via Reuters pic.twitter.com/CJD6Zz90R0
— ANI (@ANI) October 13, 2025
यह भी पढ़ें
- चॉकलेट के बहाने मासूम से दरिंदगी! अकेली देख पड़ोसी ने की गंदी हरकत, फिर करने लगा ये कांड, अब आरोपी जुनैद कुरैशी सलाखों के पीछे
- बहनों के लिए दिवाली की बड़ी सौगात! इस दिन से अब हर महीने मिलेगा 1500 रुपए, सरकार ने बढ़ाई योजना की राशि
- मासूम को गोद में लेकर पत्नी ने खुद पर डाला एसिड! फिर… पति के इस कांड ने ली दो जिंदगी, खौफनाक सच्चाई जान दहल उठा पूरा शहर

Facebook


