Fatehpur Gangrape Case: मंगेतर के सामने होने वाली दुल्हन से हैवानियत! इतने दरिंदों ने बारी-बारी बुझाई हवस… आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

Ads

Fatehpur Gangrape Case: मंगेतर के सामने होने वाली दुल्हन से हैवानियत! 3 दरिंदों ने बारी-बारी बुझाई हवस... आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 11:17 AM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 11:30 AM IST

Fatehpur Gangrape Case/Image Credit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • फतेहपुर के खागा क्षेत्र में युवती के साथ कथित गैंगरेप, मंगेतर के सामने हुई वारदात
  • आरोपियों ने युवक को बांधकर पीड़िता से दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर धमकाया
  • घटना के बाद भी दूल्हे ने पीड़िता का साथ नहीं छोड़ा और दोनों ने शादी कर ली

Fatehpur Gangrape Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को बंधक बनाकर तीन दरिदों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पीड़िता के मंगेतर के सामने उसकी इज्जत (Fatehpur Gangrape Case) लूटी है। घटना के बाद भी दूल्हे ने पीड़िता का साथ नहीं छोड़ा और दोनों ने शादी कर ली।

दरिंदों ने बारी-बारी बुझाई हवस

दरअसल, यह पूरा मामला 24 अप्रैल का है। लड़की अपने मंगेतर के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन लड़कों ने उन्हें रोक लिया। जब युवक ने विरोध किया तो उसे लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। इसके बाद युवती को जबरदस्ती सुनसान जगह ले गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक को रस्से से बांध दिया और उसके सामने ही तीनों बारी बारी से दुष्कर्म (Fatehpur Gangrape Case) करते रहे।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी 

दरिंदो (Fatehpur Gangrape Case ने अश्लील वीडियो और फोटोज भी लिए। वही घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। आरोपियों ने मंगेतर को धमकी देकर ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करवाए। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों ने रचा ली शादी 

इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। सोमवार को पहले उसने मंदिर में मंगेतर के साथ शादी की, रात में बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर मैरिज हॉल पहुंचे। दूल्हे ने कहा कि, मेरे सामने मेरी मंगेतर के साथ भाजपा नेता और उसके दो साथियों ने दरिंदगी की, मंगेतर का साथ कैसे छोड़ देता?

 

ये भी पढ़ें

फतेहपुर गैंगरेप मामला क्या है?

फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ तीन आरोपियों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। घटना के दौरान उसका मंगेतर भी मौके पर मौजूद था।

आरोपियों ने वारदात को कैसे अंजाम दिया?

आरोपियों ने पहले युवक को पीटा और रस्सी से बांध दिया, फिर युवती को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया।

क्या आरोपियों ने वीडियो भी बनाया था?

हाँ, पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने अश्लील वीडियो और फोटो बनाए और वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद पीड़िता और उसके मंगेतर ने क्या किया?

घटना के बाद दोनों ने शादी कर ली। पहले मंदिर में विवाह हुआ, फिर बैंड-बाजे के साथ बारात मैरिज हॉल पहुंची।