Women’s Day celebration 2026 : फेलिक्स हॉस्पिटल का ‘नारी शक्ति महोत्सव’, हजारों महिलाओं की एथनिक वॉक, कर्नल सोफिया कुरैशी ने महिलाओं को दिया जीत का सीक्रेट मंत्र
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नोएडा के सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल द्वारा ‘नारी शक्ति महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने एथनिक वॉक, जुम्बा सेशन, हेल्थ टॉक और टैलेंट हंट जैसी गतिविधियों में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
Women's Day celebration 2026 / Image Source : social media
- नोएडा के सेक्टर-137 में फेलिक्स हॉस्पिटल द्वारा ‘नारी शक्ति महोत्सव’ का आयोजन
- महिला दिवस पर हजारों महिलाओं ने एथनिक वॉक में लिया हिस्सा।
- जुम्बा, हेल्थ टॉक और टैलेंट हंट जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
नोएडा : Women’s Day celebration 2026 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से आयोजित ‘नारी शक्ति महोत्सव उत्साह, ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं, युवाओं और परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम “मिशन शक्ति अभियान” के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस और प्रतिभा प्रदर्शन से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एथनिक वॉक से हुई, जो सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल से शुरू होकर बायोडायवर्सिटी पार्क तक पहुंची। गुलाबी एथनिक ड्रेस कोड में शामिल हज़ारो महिलाओं ने उत्साह के साथ इस वॉक में भाग लिया और महिला एकता तथा सशक्तिकरण का संदेश दिया।
” महिला सशक्तिकरण सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक जरूरत “
कार्यक्रम के अध्यक्ष अमित किशोर (आईएएस), रक्षा मंत्री के निजी सचिव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक जरूरत है। Nari Shakti Mahotsav महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। ऐसे आयोजन न केवल महिलाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और समानता का संदेश भी देते हैं। जब समाज महिलाओं की प्रतिभा और अधिकारों को स्वीकार करता है, तभी सच्चे अर्थों में प्रगति संभव होती है। उन्होंने डॉ डीके गुप्ता, डॉ रश्मि गुप्ता एवं फेलिक्स हॉस्पिटल के सभी कर्मचारियों को इस सफल आयोजन की हार्दिक बधाई दी
हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं महिलाएं
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी (आईएएस), ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का संतुलित विकास संभव नहीं है। आज महिलाएं प्रशासन, शिक्षा, विज्ञान, खेल और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और समाज में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को जोड़ना एक सराहनीय पहल है।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि और गौतमबुद्ध नगर की एडिशनल डीसीपी व स्टाफ ऑफिसर ट्विंकल जैन (आईपीएस) ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार संवेदनशील और सक्रिय है। मिशन शक्ति जैसे अभियान महिलाओं को जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महिला अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने में संकोच न करें।
राष्ट्र की प्रगति का मार्ग है नारी सशक्तिकरण
ऑपरेशन सिंदूर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका और पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जानकारी साझा करने वाली विशिष्ट अतिथि कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि महिलाएं केवल परिवार और समाज की शक्ति नहीं हैं, बल्कि देश की सुरक्षा और सम्मान की भी मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि जब अवसर और विश्वास मिलता है, तो महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना पूरी क्षमता और साहस के साथ कर सकती हैं। नारी सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति का मार्ग है। Colonel Sophia Qureshi, इस अवसर पर समाज की विशिष्ट महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, मीडिया और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने महत्वपूर्ण योगदान से एक प्रेरणा प्रस्तुत की है। इनमें अंकिता राज , सीमा गुप्ता , स्नेहा राय , प्रमिला दीक्षित , सुचेरिता कुकरेती , एलीना दयाल , सुप्रिया द्विवेदी , नेहा रघुवंशी और डॉ. रचना राय सहित अन्य कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।
फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना भी है। ‘नारी शक्ति महोत्सव’ के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है। वहीं फेलिक्स हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच देना था, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें।
महिला सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक सोच विकसित
कार्यक्रम में शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं, परिवारों और युवाओं ने भाग लिया, जो इस बात का संकेत है कि समाज में महिला सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक सोच विकसित हो रही है। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ‘नारी शक्ति महोत्सने न केवल महिलाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को मंच दिया, बल्कि स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक भागीदारी का मजबूत संदेश भी दिया। यह आयोजन शहर में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए एक प्रेरणादायक पहल के रूप में याद किया जाएगा। बड़ी संख्या में महिलाएं इस वॉक में शामिल हुईं, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया। इसके बाद पार्क में जुम्बा सेशन, हेल्थ टॉक, कपल वॉक, फन एक्टिविटीज और अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टैलेंट हंट प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि प्रतिभागियों ने सिंगिंग, डांसिंग, शायरी, पुश-अप्स सहित कई रचनात्मक और फिटनेस आधारित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ बड़ों ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

यह भी पढ़ें
- Ind Vs NZ T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction: टॉस से पहले ही फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया कौन होगा टी 20 विश्वकप का विजेता, जानिए कौन सी टीम पर है लोगों को भरोसा
- Iran Israel Conflict Update: ईरान की हार करीब..? इजरायल ने सबसे ताकतवर कड़ी पर किया हमला, तो अब घायल ईरान का आया पलटवार, बताया कितने दिनों तक ‘जंग’ लड़ पाएगा
- Rahul Gandhi on Womens Day: ‘मेरे परिवार में महिलाएं ही प्रमुख रहीं’… महिला दिवस पर राहुल गांधी का बयान, बोले- महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बुद्धिमान
- IND vs NZ T20 Final Live: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! अब मात्र इतने रुपए में मोबाइल पर देखें पूरा फाइनल मैच, Jio, Airtel, Vi के सबसे सस्ते रिचार्ज, जानिए पूरा प्लान
- MP Shikshak News: लाखों शिक्षकों की नौकरी पर संकट! अगर 2 साल में ये परीक्षा पास नहीं किया तो जा सकती है नौकरी, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
- Morena Murder Case: पड़ोसी के प्यार में पागल थी पत्नी, होली की रात सो रहा था पति, तभी घर में घुसा प्रेमी, फिर बिस्तर में ही हो गए शुरू… अवैध संबंध के खौफनाक खेल का ऐसे खुला राज

Facebook


