MP Budget 2025 CM announcement: प्रदेश में गौवंश के संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा, 2200 गौशालाएं हो रही संचालित, वित्त मंत्री ने दी जानकारी
MP Budget 2025 CM announcement: प्रदेश में गौवंश के संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा, 2200 गौशालाएं हो रही संचालित, वित्त मंत्री ने दी जानकारी

MP Budget 2025/ Image Credit: IBC24 Youtube
भोपाल: MP Budget 2025 CM announcement आज मध्यप्रदेश के लिए एक अहम दिन है, क्योंकि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मोहन सरकार का दूसरा बजट विधानसभा में पेश किया। साल 2025 के इस बजट में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सौगाते दी है। जिससे राज्य की जनता को राहत और समृद्धि की उम्मीद है। इस बजट में प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि राज्य के विकास की गति तेज होगी। साल 2025 का यह बजट नए बदलावों और सुविधाओं के साथ सामने आया है।
पीएम श्री योजना 780 स्कूलों में संचालित
MP Budget 2025 CM announcement वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए एक अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 19 हजार से अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। इस कदम से शिक्षा क्षेत्र में सुधार और सुधारात्मक कार्यों की गति तेज होगी। इसके अलावा, मंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री योजना के तहत 780 स्कूलों में कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं, जिसका उद्देश्य शिक्षा के स्तर को बढ़ाना और छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।
किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप दिए जाएंगे
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप दिए जाएंगे, जिससे उनकी कृषि कार्यों में मदद मिलेगी और साथ ही ऊर्जा की बचत भी होगी।
इसके साथ ही, मंत्री ने पीएम कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत 447 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया। इस योजना का उद्देश्य किसानों को सस्ती और सुलभ ऊर्जा प्रदान करना है, ताकि वे अपने खेतों में बेहतर तरीके से सिंचाई कर सकें और उत्पादन बढ़ा सकें।
गौवंश के संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए गौवंश संरक्षण और स्वावलंबी गौशालाओं के लिए एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि वृहद स्तर पर स्वावलंबी गौशालाएं स्थापित करने के लिए एक नई नीति तैयार की जा रही है, जिससे गौवंश के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
वर्तमान में, प्रदेश में लगभग 2,200 गौशालाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें 3 लाख 45 हजार से अधिक गौवंश का पालन किया जा रहा है। मंत्री ने यह भी बताया कि गौशालाओं में पशुओं को आहार प्रदान करने के लिए प्रति गौवंश प्रति दिन 20 रुपये का बजट दोगुना कर 40 रुपये किया जाएगा, जिससे उनके पालन में सहूलियत हो सके। इसके अलावा, "गौ संवर्धन एवं पशुओं का संवर्धन योजना" में 505 करोड़ रुपये का प्रावधान भी प्रस्तावित किया गया है
https://www.youtube.com/watch?v=sE4IZtigNl4
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Finance Minister Jagdish Devda said that cow protection will be encouraged in the state
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm