#IBC24 MIND SUMMIT: गैर राजनीतिक परिवारों से आने वालों की राह होती है कठिन? मंत्री कृष्णा गौर ने IBC24 पर किया खुलासा
#IBC24 MIND SUMMIT: गैर राजनीतिक परिवारों से आने वालों की राह होती है कठिन? मंत्री कृष्णा गौर ने IBC24 पर किया खुलासा
#IBC24 MIND SUMMIT । Image Credit: IBC24
भोपाल।#IBC24 MIND SUMMIT: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार यानी आज देश की दिग्गज हस्तियां मध्यप्रदेश के सरोकार से जुड़े विषयों पर अपनी राय जाहिर करने के लिए एक मंच पर आ रही हैं। ये मंच मुहैया करा रहा है मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24। ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस’ नाम के इस आयोजन में राजनीति, धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल जगत से जुड़ी हस्तियां समस्याओं के कारणों को उजागर करने के साथ ही उसके समाधान के लिए सुझाव भी देंगी।
माइंड समिट-पाथ टू प्रोग्रेस’ के सेशन में एंकर रचना नीतेश ने मंत्री कृष्णा गौर से पूछा कि, गैर राजनीतिक परिवारों से जो आते हैं उन्हें राजनीतिक में एंट्री लेने में दिक्कत होती है? इस पर जवाब देते हुए मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि, ऐसे बिलकुल नहीं है। चाहें राजनीतिक परिवार से हो या गैर राजनीतिक परिवार से हो सभी को अपना परफॉर्मेंस दिखाना होता है। वहीं जनता के बीच में जिसकी स्वीकार्यता होती है उसे आगे बढ़ने का मौका मिलता है। तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि, राजनीतिक से जुड़े परिवार को ही मौका मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, व्यक्ति में अपनी प्रतिभा, अपनी क्षमता होती है। अवसर सबको मिलते है।
#IBC24 MIND SUMMIT: ‘वहीं एकंर ने पूछा कि, मध्यप्रदेश में सरकार को एक साल होने को आए हैं। इन एक साल में महिलाओं की क्या स्थिति है? इस पर मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि, हमारी सरकार ने प्रारंभ से तय किया था कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया जाएगा और उसके लिए इन एक वर्षों में प्रयास भी किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मुझे खुशी है कि महिलाओं की शासकिय सेवा में आरक्षण 33 प्रतिशत था उसे बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया है। जो निश्चत रुप से एक अच्छा निर्णय हमारी सरकार का रहा है। देखें वीडियो…

Facebook


