IBC24 News Mind Summit: नई उद्योग नीति से कितने स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार? सीएम साय का ये जवाब सुनकर हो जाएंगे गदगद
नई उद्योग नीति से कितने स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार? IBC24 News Mind Summit: How many local people will get employment from the new industrial policy

रायपुरः IBC24 News Mind Summit छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने आज अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए हैं। इन दो वर्षों में सरकार ने किन चुनौतियों का सामना किया, अपने चुनावी वादों को किस हद तक जमीन पर उतारा और शासन–प्रशासन के स्तर पर क्या ठोस बदलाव किए? इन्हीं अहम सवालों के जवाब तलाशने के लिए IBC24 ने ‘माइंड समिट 2025’ स्टूडियो एडिशन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। उन्होंने कई मुद्दों को सवालों के जवाब दिए और अपनी बात रखी।
IBC24 News Mind Summit नई उद्योग नीति में स्थानीय लोगों के रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई उद्योग नीति में बस्तर और सरगुजा संभाग पर विशेष फोकस किया गया है। यदि हमारे एसटी-एससी वर्ग का कोई व्यक्ति उद्यमी बनना चाहता है, तो नई उद्योग नीति में उसे एक रुपये प्रति एकड़ की दर से जमीन देने का भी प्रावधान किया गया है। साथ ही, जगह-जगह उद्योगों के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है। उदाहरण के तौर पर, बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट के पास ही नियानार क्षेत्र में 118 एकड़ भूमि को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस नीति के तहत एसटी-एससी वर्ग, आत्मसमर्पित नक्सलियों और महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
बस्तर में उपलब्ध वन उपज का भी मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) कर लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पहले महुआ का उपयोग केवल रस के रूप में किया जाता था, लेकिन अब जशपुर में ‘जशप्योर’ ब्रांड के तहत महुआ से लड्डू, अचार और कैंडी बनाए जा रहे हैं, जिन्हें निर्यात भी किया जा रहा है। इसी तरह बस्तर में इमली जैसी वन उपज का भी मूल्य संवर्धन कर रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। इसके अलावा, पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जैसा कि पहले बताया गया है, एनडीबी के साथ इस संबंध में समझौता किया गया है। इस वर्ष के बजट में मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन और सूअर पालन के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया गया है। खेती को आगे बढ़ाने के लिए सिंचाई के साधनों का भी विस्तार किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, लगभग 1500 ऐसी योजनाएं हैं, जिन्हें दुरुस्त करने से 76,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए 2800 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
https://www.youtube.com/watch?v=nvX2JQc3m4A
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 News Mind Summit: How many local people will get employment from the new industrial policy
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm