IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: आर्थिक तंगी और संघर्ष को हराकर अर्चना बनी प्रदेश की टॉपर, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित
IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2025: आर्थिक तंगी और संघर्ष को हराकर अर्चना बनी प्रदेश की टॉपर, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित

भोपाल। यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी मध्यप्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में विदिशा जिले की अर्चना अहिरवार भी शामिल है।
विदिशा जिले के छोटे से गांव सकतपुर की रहने बाली मजदूर की बेटी अर्चना अहिरवार ने सरकारी स्कूल में पढ़कर 12वी कक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अर्चना ने कला संकाय में 500 में से 487 अंक प्राप्त किए हैं। 3 बहन और दो भाइयों के बीच अर्चना ने सरकारी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर सफलता प्राप्त की है। ग्राम सकतपुर में पांचवी तक ही स्कूल है और इससे आगे पढ़ने के लिए बच्चों को 32 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। पारिवारिक स्थिति कमजोर होने के चलते पिता पैजन सिंह ने अपनी बेटी को सरकारी कन्या छात्रावास में ही रखकर पढ़ाई करने भेज दिया। अर्चना ने तीसरा स्थान प्राप्त कर न सिर्फ जिला बल्कि पूरे प्रदेश का भी नाम रोशन किया है और आगे पढ़कर वह आईएएस बनने की तैयारी कर रही है।
2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप
बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।
https://www.youtube.com/watch?v=7E3g5YGc8Ts
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2025: Archana became the state topper after defeating financial crisis and struggle, IBC24 encouraged her by giving Swarn Sharda Scholarship
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm