IGI Airport Incident: एयरपोर्ट पर अचानक मची अफरातफरी, 3 विमानों को पहुंचा भारी नुकसान, जानें कैसे हुआ ये हादसा

Ads

IGI Airport Incident: एयरपोर्ट पर अचानक मची अफरातफरी, 3 विमानों को पहुंचा भारी नुकसान, जानें कैसे हुआ ये हादसा

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 07:11 AM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 07:13 AM IST

IGI Airport Incident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • आईजीआई एयरपोर्ट हादसा
  • तेज हवा और बारिश से उपकरण विमानों से टकराए
  • परिचालन से हटाए गए

मुंबई: IGI Airport Incident दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) के टर्मिनल-2 पर खड़े एअर इंडिया के तीन छोटे विमानों को रविवार को उस समय नुकसान पहुंचा, जब अचानक तेज हवा और बारिश के कारण जमीन पर मौजूद सहायक उपकरण उनसे टकरा गए। हवाई अड्डा संचालक ने यह जानकारी दी।

IGI Airport Incident संचालक ने कहा कि टक्कर लगने के बाद तीनों विमानों को परिचालन से हटा दिया गया है। उसने कहा कि अचानक खराब मौसम के कारण एअर इंडिया इंजीनियरिंग और इंडिगो के जमीनी उपकरण अपनी जगह से खिसक गए और टर्मिनल-2 पर खड़े विमानों से टकरा गए। निजी संचालक ने यह भी कहा कि वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने मौसम में किसी बदलाव को लेकर हवाई अड्डा संचालक या विमानन कंपनियों को कोई चेतावनी जारी नहीं की थी।

एअर इंडिया ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, विमानन कंपनी के एक सूत्र ने कहा कि खराब मौसम के कारण एअर इंडिया के तीन विमानों के साथ ही अन्य संचालकों के विमान भी प्रभावित हुए। सूत्र ने कहा कि प्रभावित तीन विमानों में से दो जल्द परिचालन में लौट आएंगे, जबकि तीसरे विमान को ठीक करने में थोड़ा अधिक समय लगेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ था?

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल-2) पर।

कितने विमान प्रभावित हुए?

एअर इंडिया के तीन छोटे विमान।

हादसे का कारण क्या था?

तेज हवा और बारिश से ग्राउंड इक्विपमेंट खिसककर विमानों से टकरा गए।