India Silver Bar Restrictions : इम्पोर्ट पॉलिसी में रातों-रात बड़ा बदलाव! चांदी के आयात पर लगाम लगाने के लिए सरकार का चौंकाने वाला फैसला, तत्काल प्रभाव से लागू हुई नई पाबंदी

Ads

ई दिल्ली: सरकार ने चांदी के आयात को नियंत्रित करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सिल्वर बार को 'फ्री' कैटेगरी से हटाकर 'रिस्ट्रिक्टेड' श्रेणी में डाल दिया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 08:16 AM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 08:28 AM IST

India Silver Bar Restrictions / Image Source : ISTOCK

HIGHLIGHTS
  • सरकार ने 99.9% शुद्धता वाले सिल्वर बार को 'फ्री' कैटेगरी से हटाया
  • सिल्वर बार को अब 'रिस्ट्रिक्टेड' श्रेणी में रखा गया है
  • फैसला तत्काल प्रभाव से लागू, चांदी आयात के नियमों में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली : India Silver Bar Restrictions चांदी के आयातको लेकर सरकार ने एक बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने चांदी की इम्पोर्ट पॉलिसी में बदलाव करते हुए सिल्वर बार पर तत्काल प्रभाव से पाबंदियां लगा दी हैं। इस फैसले के तहत 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सिल्वर बार को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटा दिया गया है। सरकार ने यह बड़ा कदम चांदी के आयात को नियंत्रित करने के लिए उठाया है।

‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ श्रेणी में डाला गया

चांदी के आयात को काबू में करने के लिए सरकार ने यह अहम फैसला लिया है। नए नियम के अनुसार , अब तक 99.9 फीसदी शुद्धता वाले जिस सिल्वर बार को ‘फ्री’ कैटेगरी में रखा गया था, उसे अब वहां से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ यानी प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया गया है। Government Action On Silver  इसका मतलब यह है कि अब सिल्वर बार का आयात पहले की तरह आसानी से नहीं किया जा सकेगा। सरकार ने साफ किया है कि चांदी के आयात को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए ही यह पाबंदी तुरंत लागू की गई है।

चांदी के आयात को नियंत्रित करने के लिए लिया गया फैसला

सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से अब देश में चांदी के आयात पर सीधा नियंत्रण रहेगा। सिल्वर बार को ‘फ्री’ से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ श्रेणी में डालने का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे चांदी के कारोबार और आयात करने के नियमों में बड़ा बदलाव आ गया है।

इन्हें भी पढ़ें :