Invitation Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में इस दिन संगम में डुबकी लगाएंगे छत्तीसगढ़ के सांसद-विधायक, विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पत्र लिखकर दिया आमंत्रण
महाकुंभ में इस दिन संगम में डुबकी लगाएंगे छत्तीसगढ़ के सांसद-विधायक…Invitation Mahakumbh 2025: MP-MLAs of Chhattisgarh will take a dip

Invitation Mahakumbh 2025: Image Source - IBC24 customize
रायपुर : Invitation Mahakumbh 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश के समस्त मंत्रिमंडल के सदस्य, नेता प्रतिपक्ष, विधायकों और सांसदों (लोकसभा और राज्यसभा) को 13 फरवरी 2025 को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है। डॉ. रमन सिंह ने पत्र लिखकर सभी जनप्रतिनिधियों को इस ऐतिहासिक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर आयोजित महाकुंभ में सहभागी होकर सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं का सजीव अनुभव प्राप्त किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का आमंत्रण
Invitation Mahakumbh 2025 : उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने भी छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभी सदस्यों को महाकुंभ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इस आयोजन में दोनों राज्यों के विधायकों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से यह आयोजन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से ऐतिहासिक बन जाएगा।
विधायकों और सांसदों से सहमति पत्र की मांग
Invitation Mahakumbh 2025 : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी सांसदों से अनुरोध किया है कि वे अपनी सहमति संतोष पांडेय (सांसद, राजनांदगांव) के माध्यम से सहमति पत्र या फोन के जरिए भेजें। वहीं, विधायकों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी सहमति पत्र या फोन के माध्यम से सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा) को भेजें।
महाकुंभ की सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व
Invitation Mahakumbh 2025 : डॉ. रमन सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि महाकुंभ केवल आस्था का संगम नहीं है, बल्कि यह सनातन संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों की इसमें सहभागिता राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता को और मजबूत करेगी।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को महाकुंभ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया ताकि वे इस सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें और राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता को सुदृढ़ कर सकें।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Invitation Mahakumbh 2025: MP-MLAs of Chhattisgarh will take a dip
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pm