IPL 2026 Match Raipur: रायपुर में IPL मैच देखने जाने वालों के लिए जरुरी खबर, इन सामानों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडवायजरी

Ads

IPL 2026 Match Raipur: रायपुर में IPL मैच देखने जाने वालों के लिए जरुरी खबर, इन सामानों पर रहेगा प्रतिबंध, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडवायजरी

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 09:56 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 10:00 PM IST

IPL 2026 Match Raipur/Image Source: Social Media

HIGHLIGHTS
  • IPL मैच के लिए 1500 पुलिस जवानों की तैनाती
  • पहली बार सीट नंबर वाले टिकट और गेट पर स्कैनिंग व्यवस्था
  • स्टेडियम में 14 प्रकार के सामान ले जाने पर प्रतिबंध

IPL 2026 Match Raipur: राजधानी रायपुर में आईपीएल 2026 के दो मुकाबले खेले जाएंगे। जिसे लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। मैच को लेकर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक और सुरक्षा संबंधी एडवायजरी जारी की है। मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चार हिस्सों में बांटा गया है, ताकि दर्शकों को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिल सके। आपको बता दें पहली बार सीट नंबर वाले टिकट जारी किए गए हैं। स्टेडियम के सभी गेटों पर टिकट की स्कैनिंग की जाएगी।

 

 शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे दोनों मैच

सीजन रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मेंके दो मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों मैच (IPL 2026 Match Raipur) शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। पहला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। इसके बाद 13 मई को बैंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

1500 पुलिस और जवान रहेंगे तैनात

पुलिस के मुताबिक मैच (IPL 2026 Match Raipur) के दौरान करीब 1500 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। स्टेडियम परिसर, पार्किंग, प्रवेश द्वार और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अलग से पुलिस बल तैनात किया जाएगा। दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14 प्वाइंट की एडवायजरी (IPL 2026 Match Raipur) जारी की गई है।

स्टेडियम के अंदर न ले जाने वाले प्रतिबंधित सामान –

01. शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका तम्बाकु, माचिस, लाईटर्स, ज्वलनशील पदार्थ

02. बॉटल, डिब्बे, टिफिन

03. कुर्सी – स्टुल, छाता, रोलर, पटरिया, ब्लैड्स, स्कैट्स बोर्ड, वाद्य यंत्र ।

04. अग्नियअस्त्र, फटाका, चाकु, कटार, तलवार, कैंची, काटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु

05. खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर) कांच का कंटेनर

06. हैण्ड बैग, सुटकेश, लेडिज बैग, कागज का पैकेट, पिछे का बैग

07. भड़काउ / संकट पैदा करने वाले संकेत

08. लैपटॉप, हैण्डीकेम कैमरा, लेजर लाईट / सूचनात्मक लाईट, फ्लैस लाईट

09. परफ्युम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोड़कर), सिरिंज

10. पेन / पेंसिल, फुग्गे, खेलने वाले गेन्द

11. लकड़ी की लाठी / हॉकी / स्टीक / झण्डा

12. लाउड हैलर/सिटी/हार्न/रेडियो

13. प्रचार उत्पाद सामाग्री, सभी प्रकार का सिक्का

14. जानवर

 

ये भी पढ़ें

IPL मैच के लिए कितने पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे?

मैच के दौरान करीब 1500 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

क्या स्टेडियम में टिकट स्कैनिंग होगी?

हाँ, सभी गेटों पर टिकट स्कैनिंग की जाएगी।

क्या खाने-पीने का सामान अंदर ले जा सकते हैं?

नहीं, बच्चों के भोजन को छोड़कर अन्य खाद्य पदार्थ अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

स्टेडियम में कौन-कौन सी चीजें प्रतिबंधित हैं?

हथियार, बैग, बोतल, लाइटर, लेजर लाइट, हॉर्न, झंडे और अन्य कई सामान प्रतिबंधित हैं।

दर्शकों को क्या सलाह दी गई है?

दर्शकों को समय से पहले स्टेडियम पहुंचने और सुरक्षा जांच में सहयोग करने की सलाह दी गई है।