Mahakumbh Satellite Images: अंतरिक्ष से दिखा महाकुंभ का अद्भुत नजारा, इसरो ने शेयर की होश उड़ा देने वाली तस्वीरें
Mahakumbh Satellite Images: अंतरिक्ष से दिखा महाकुंभ का अद्भुत नजारा, इसरो ने शेयर की होश उड़ा देने वाली तस्वीरें

Mahakumbh Satellite Images| Photo Credit: NRSC
Mahakumbh Satellite Images: प्रयागराज। 13 जनवरी से प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। हर 12 साल में होने वाला यह महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है। इस बार का महाकुंभ और भी खास है, क्योंकि यह 144 साल बाद ग्रहों के दुर्लभ संयोग में हो रहा है। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर आयोजित इस महाकुंभ में शामिल होने के बाद देश ही नहीं दुनियाभर से साधू-संत, नामी हस्ती और आम लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में रोजाना ऐसी चीजें सामने आ रही है जो चर्चा का विषय बन जा रही है। इसी बीच अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने महाकुंभ की सैटेलाइट तस्वीरें शेयर की है।
Read More: PM Kisan 19th Installment Latest News : किसानों के लिए खुशखबरी.. इस महीने में आएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त, जल्दी करवा लें ये काम
NRSC ने खींची तस्वीर
ISRO ने तस्वीरें जारी कर बताया है कि, अंतरिक्ष से महाकुंभ मेला कैसा दिखता है। ISRO की ओर से महाकुंभ की जारी की गई तस्वीरें इस बात की जानकारी दे रही हैं कि 15 सितंबर 2023 को महाकुंभ मेला क्षेत्र कैसा नजर आ रहा था और 29 दिसंबर 2024 को यह कैसा दिख रहा है। महाकुंभ मेले की तस्वीरें इसरो के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC), हैदराबाद द्वारा ली गई हैं। इसमें भारत के आधुनिक ऑप्टिकल उपग्रहों और रडार सैटेलाइट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो बादलों के माध्यम से भी चित्र ले सकते हैं। इनमें से एक प्रमुख उपग्रह EOS-04 (RISAT-1A) 'C' बैंड माइक्रोवेव सैटेलाइट है, जिसने 15 सितंबर 2023 और 29 दिसंबर 2024 को मेले की स्पष्ट तस्वीरें ली है।
Read More: Kapil Sharma Death Threat: कपिल शर्मा, रेमो डिसूजा, समेत इन सितारों को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया ईमेल, कहा - 8 घंटों के भीतर..
सुरक्षा बढ़ाने में मिल रही सहायता
उत्तर प्रदेश सरकार इन उपग्रह चित्रों का इस्तेमाल डिजास्टर मैनेजमेंट और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कर रही है. इन तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि मेले के विभिन्न हिस्सों में निर्माण कार्य कैसे हो रहा है, जिससे संभावित भीड़-भाड़ को नियंत्रित किया जा सके और दुर्घटनाओं को टाला जा सके. प्रयागराज के परेड ग्राउंड की तस्वीरें भी इन चित्रों में दिखती हैं, जो मेले की तैयारियों को दर्शाती हैं।
Web Title: Mahakumbh Satellite Images
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm