Jyoti Malhotra Spy Case: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गतिविधियों से अलर्ट पर यूपी पुलिस, धार्मिक स्थलों के बनाए थे वीडियो
Jyoti Malhotra Spy Case: एजेंसियां अब यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि इस बात का पता लगाया जाए कि ज्योति किन-किन स्थानों पर गई? उसने किस उद्देश्य से …

Jyoti Malhotra Spy Case, image source: Jyoti Malhotra instagram
- ज्योति ने धार्मिक स्थानों पर बार-बार जाकर ब्लॉग बनाए
- धार्मिक स्थलों की लोकेशन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी वीडियो में साझा की
- ज्योति के यूट्यूब चैनल ‘TravelWithJo’ पर प्रदेश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के वीडियो
लखनऊ: Jyoti Malhotra Spy Case, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। ज्योति के यूट्यूब चैनल ‘TravelWithJo’ पर प्रदेश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों — जैसे काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या का राम मंदिर, और वृंदावन के प्रमुख मंदिरों — के वीडियो पाए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, ज्योति ने न सिर्फ इन स्थानों पर बार-बार जाकर ब्लॉग बनाए, बल्कि इन धार्मिक स्थलों की लोकेशन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी अपने वीडियो में साझा कीं। कई वीडियो में वह घाटों, मंदिरों और उनके आसपास के इलाकों को विस्तार से दिखाते हुए नजर आती हैं।
read more: Ghazipur News: काशी दास बाबा की पूजा कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा.. चार लोगों की मौत, मचा हड़कंप
विशेष रूप से एक वीडियो में, ज्योति अयोध्या के एक होटल की खिड़की से राम मंदिर की दूरी दिखाते हुए नजर आती है। इन गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने इन धार्मिक स्थलों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि ज्योति का संपर्क दानिश नामक व्यक्ति से भी था, जो पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत बताया जा रहा है। दोनों के बीच हुई बातचीत और उनके साथ मौजूद वीडियो अब जांच के दायरे में हैं।
किन-किन स्थानों पर गई ज्योति?
एजेंसियां अब यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि इस बात का पता लगाया जाए कि ज्योति किन-किन स्थानों पर गई? उसने किस उद्देश्य से यह वीडियो बनाए? इन यात्राओं के दौरान वह किन-किन लोगों के संपर्क में रही?
गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ मंदिर, राम जन्मभूमि परिसर और वृंदावन धाम जैसे स्थान न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पूछताछ और जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। आने वाले दिनों में ज्योति से और भी पूछताछ की जा सकती है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: ज्योति मल्होत्रा एक यूट्यूबर है, जिसका चैनल ‘TravelWithJo’ यात्रा और धार्मिक स्थलों से जुड़े वीडियो के लिए जाना जाता है। हाल ही में उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Jyoti Malhotra Spy Case: UP Police on alert due to activities of YouTuber Jyoti Malhotra, she had made videos of religious places
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm